
राहगीरों को परेशान कर रहे शराबियों को पकडऩे गई थी पुलिस और पुलिस जवानों के साथ ही हुआ कुछ ऐसा..
सलूंबर. . सलूंबर थाना क्षेत्र की जावद पुलिस चौकी के दो जवानों के साथ सोमवार रात शराब के नशे में धुत पांच लोगों ने मारपीट कर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी से कुछ दूरी पर संचालित ढाबे पर शराब पीकर कुछ कतिपय लोगों की ओर से राहगीरों को परेशान करने की सूचना पर जाब्ता पहुंचा था। इस पर पांच लोगों ने दोनों जवानों से मारपीट कर दी। तीन आरोपी पकड़ लिए गए जबकि दो अभी फरार है। इस संंबंध में मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया।
सलूंबर थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जावद गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित ढाबे पर कतिपय लोगों की ओर से राहगीरों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की जा रही थी। पुलिस चौकी के जवान बाइक लेकर वहां पहुंचे तो पांच जने उत्पात मचा रहे थे। जवानों ने बीच बचाव कर राहगीरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने जवान भूपेंद्र कुमार मीणा और कालू लाल मीणा के साथ मारपीट कर पथराव शुरू कर दिया। साथ ही सरकारी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों की मदद से जवान जान बचाकर मौके से भागे और चौकी पर पहुंचे। घटना की सलूम्बर थाने पर इत्तला की गई। थानाधिकारी और वृताधिकारी प्रेम धणदे मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी उदयपुर निवासी गोपाल गुर्जर, महेंद्र सिंह राजपूत, ओंकार सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया, जबकि जावद निवासी गौतम सिंह और चैन सिंह मौके से भाग छूटे। पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया।
अवैध रूप से मिलती है शराब...
जानकारी में सामने आया कि जावद चौकी जिस भवन में शिफ्ट की गई उससे कुछ दूरी पर ही यह ढाबा संचालित है। जहां मांस- मदिरा बिना किसी सक्षम अनुमति के बेचा जाता है, जिससे आए दिन राहगीरों को शराबियों से परेशानी होती है
Updated on:
24 Oct 2018 05:39 pm
Published on:
24 Oct 2018 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
