उदयपुर

नृत्यांगनों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा

तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत विधा

2 min read
Oct 02, 2018
नृत्यांगनों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा

उदयपुर. तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत विधा एवं इसके उदीयमान कलाकारों को बढ़ावा देने के लिये महाराणा कुंभा संगीत परिषद एवं ड़ॉ. यशवन्त कोठारी चेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सरदारपुरा स्थित स्थानीय कुंभा सभागार में उदीयमान कलाकार शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें श्रेष्ठ युवा नृत्यांगनों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

नृत्य में श्रेया मेहता एवं अनिका पारिक प्रथम स्थान पर रहे। उन्हेें कुंम्भा संगीत अवार्ड से सम्मानित किया गया। नृत्य में सौम्या रंगवाल एवं हिमाद्रि सिंह राजावत द्वितीय स्थान पर रहे उन्हें कुम्भा संगीत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। नृत्य में रुद्रांशी पुजारी, हिमोनिश शर्मा एवं पूर्वी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे, उन्हें कुम्भा संगीत कलाश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। कनिष्का वैष्णव, प्रियान्सी जोशी, महिमा रंगवाल, किमाया सोमानी, रिद्म शर्मा, हार्दिका भाटी, प्रियंका बरुआ, कशवी जैन, ईशा जैन, रिशिमा दिक्षीत, दीया अग्रवाल एवं वरुणी गौड को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप कुंभा संगीत प्रतिभा अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर सहित जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर एवं राजस्थान के अन्य नगरों से आए युवा प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि निर्मल सिंघवी एवं यूएस. चौहान उपस्थित थे। महाराणा कुम्भा संगीत परिषद के मानद सचिव डॉ यशवन्त सिंह कोठारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। डॉ प्रेम भण्डारी ने महाराणा कुम्भा संगीत परिषद एवं कार्यक्रम का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डी. पी. धाकड़ ने किया एवं धन्यवाद डॉ. लोकेश जैन ने दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में डॉ शंकुतला पंवार एवं जगदीश वर्मा उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

आंगन में खेलते बच्चों पर चढ़ा ट्रैक्टर, एक की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय कठपुतली नाट्य समारोह आज से
भारतीय लोक कला मण्डल में मंगलवार से राष्ट्रीय कठपुतली नाट्य समारोह शुरू होगा। मानद सचिव दौलतसिंह पौरवाल ने बताया कि महात्मा गांधी के 150 वें जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरात्तव विभाग, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवयीय राष्ट्रीय कठपुतली नाट्य समारोह होगा। निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि मंगलवार को संस्थापक पद्मश्री देवीलाल सामर निर्देशित ‘रामायण’ कठपुतली नाटिका का मंचन किया जाएगा। आमजन का प्रवेश नि:शुल्क है।

मनोविज्ञान विभाग में फ्रेशर पार्टी
सुविवि मनोविज्ञान विभाग में सोमवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। कैलविन प्रिंस मिस्टर फ्रेशर चुने गए। आमीना मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजी गई। पीजी में प्रकाश वर्मा मिस्टर फ्रेशर और पूनम देवड़ा मिस फ्रेशर चुनी गई। विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना जैन ने मार्गदर्शन दिया। सहायक आचार्य डॉ. वर्षा शर्मा ने वर्ष 2018-19 के लिए साइको स्टडी क्लब की घोषणा की। डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. हेमा मेहर, डॉ. रमेश बागड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

अब फार्मासिस्ट भी दो घंटे कार्य बहिष्कार के लिए लामबंद
Published on:
02 Oct 2018 02:43 am
Also Read
View All