
उदयपुर . गोवर्द्धन विलास थाना क्षेत्र के विनायक नगर में गुरुवार रात गुजराती युवक ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। जलने के दौरान उसके चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे सम्भाला और एमबी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। प्रारम्भिक जांच में मृतक पत्नी के पीहर जाने से क्षुब्ध था। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के अर्जुन नगर स्थित में कुबेर सोसायटी में रहने वाले धीरेन्द्र उर्फ जितेन्द्र बटुके 34 साल ने अहमदाबाद के ही सरोज से प्रेम विवाह किया था।
पांच माह से वह उदयपुर में पलोदड़ा हाउस के पास विनायक नगर में किराये का मकान लेकर रह रहा था। गुरुवार दोपहर को उसकी पत्नी अहमदाबाद चली गई रात को तनाव में धीरेन्द्र ने स्वयं पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। झुलसने पर पास पड़ोसी दौड़े, कपड़ा डालकर आग बुझाई और उसे एमबी चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को अहमदाबाद सूचना भिजवाई है।
उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी आत्मदाह के पीछे पत्नी के पीहर जाने के अलावा ऐसा कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही विस्तृत खुलासा हो पाएगा।
READ ALSO-स्वाइन फ्लू की फिर दस्तक: हमदाबाद रैफर हुआ नौनिहाल, आशंका पर एक युवक वार्ड में भर्ती
उदयपुर . तापमान में आई कमी से फिर स्वाइन फ्लू वायरस ने उदयपुर जिले में दस्तक दी है। मल्लातलाई निवासी 10 वर्षीय किशोर को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती करवाया गया। हालत में सुधार नहीं देखते हुए परिजनों की जिद पर चिकित्सकों ने बुधवार को उसे अहमदाबाद के लिए रैफर किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते एक युवक वार्ड में भर्ती हुआ। उसके रक्त एवं स्वाप नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
इधर, लगातार दो मरीजों के सामने आने के बाद चिकित्सालय प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं, जबकि जिले का चिकित्सा विभाग मौसम परिवर्तन के साथ स्वाइन फ्लू की दस्तक को लेकर अनभिज्ञ बना हुआ है।