उदयपुर

Indian Railways News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! दोहरीकरण कार्य के चलते राजस्थान की दो ट्रेनें निरस्त, 6 शॉर्ट टर्मिनेट

20 से 29 जुलाई तक चित्तौडग़ढ़-उज्जैन स्पेशल ट्रेन रतलाम स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट रहेगी और नीमच से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी

less than 1 minute read
Jul 20, 2024

Udaipur News : उदयपुर. पश्चिम रेलवे के रतलाम-नीमच खंड पर दोहरीकरण के काम होने से नामली और बड़ायला चौरासी स्टेशनों के बीच ब्लॉक होने से रतलाम मंडल की रेलगाडिय़ां प्रभावित होंगी। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दोहरीकरण के चलते दो रेलगाडिय़ों को निरस्त किया गया है और छह को शॉर्ट टर्मिनेट ओरिजिनेट किया गया है। 27 से 29 जुलाई तक रतलाम चित्तौडग़ढ़ स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।

20 से 29 जुलाई तक चित्तौडग़ढ़-उज्जैन स्पेशल ट्रेन रतलाम स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट रहेगी और नीमच से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी। 27 से 29 जुलाई तक उदयपुर सिटी-रतलाम एक्सप्रेस नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और रतलाम से नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

27 से 28 जुलाई तक यमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस नीमच स्टेशन पर से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी। 27 से 29 जुलाई तक रतलाम यमुना ब्रिज- एक्सप्रेस नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और रतलाम से नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

Published on:
20 Jul 2024 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर