उदयपुर

Jal Jeevan Mission: जाखम बांध से संभाग के 2.12 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल

Jal Jeevan Mission: संभाग के 1473 गांवों के लिए 3693 करोड़ की परियोजना मंजूर, एसएलएसएससी बैठक में प्रदेश की 5 परियोजनाओं को स्वीकृति
less than 1 minute read
May 31, 2023
Jal Jeevan Mission: जाखम बांध से संभाग के 2.12 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल
Jal Jeevan Mission: जाखम बांध से संभाग के 2.12 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल,Jal Jeevan Mission: जाखम बांध से संभाग के 2.12 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल,Jal Jeevan Mission: जाखम बांध से संभाग के 2.12 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल

जाखम बांध से संभाग में 1473 गांवों के 2.12 लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा। इसके लिए 3693 करोड़ की परियोजना मंजूर की गई। इसकी स्वीकृति जयपुर में हुई एसएलएसएससी की बैठक में दी गई। साथ ही प्रदेश की 4 अन्य परियोजनाओं को भी स्वीकृत किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीएचइडी एवं भूजल) डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की 37वीं बैठक मंगलवार को हुई। जल जीवन मिशन के तहत 22 हजार 854 करोड़ रुपए की पांच बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। परियोजनाओं से प्रदेश के 11 जिलों के 5739 गांवों के 15 लाख से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे।

यह है जाखम परियोजना

3693 करोड़ खर्च परियोजना पर

1473 कुल गांव होंगे लाभांवित

211926 घरों में नल कनेक्शन

किस जिले में कितने गांव लाभांवितजिला - गांव

चित्तौडग़ढ़ - 708

उदयपुर - 375

राजसमंद - 297

प्रतापगढ़ - 93

प्रदेश में ये प्रोजेक्ट भी स्वीकृत

- 7934 करोड़ लागत से सीकर-झुंझुनूं परियोजना, जिसमें इंदिरा गांधी नहर से 1133 गांवों के 3.44 लाख घरों में नल कनेक्शन होंगे

- 5783 करोड़ लागत की चम्बल-अलवर-भरतपुर परियोजना, जिसमें 1237 गांवों में 3.96 लाख नल कनेक्शन देंगे

- 4623 करोड़ की चम्बल-करौली-सवाई माधोपुर परियोजना, जिसमें 1426 गांवों में 4.37 लाख नल कनेक्शन देंगे

- 821 करोड़ की कालीतीर-धौलपुर परियोजना, जिसमें 94 गांवों के 1.21 लाख घरों में नल कनेक्शन होंगे

- 246 करोड़ की जोधपुर परियोजना, जिसमें इंदिरा गांधी नहर से को लेकर काम किया जाएगा।

Published on:
31 May 2023 10:45 pm