
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स (सेशन-2) 4 से 12 अप्रेल के बीच होगी। 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रेल को बीई बीटेक की दो पारियों में और 12 अप्रेल को एक पारी में बीआर्क ओर बी प्लानिंग की परीक्षा होगी। उदयपुर में विभिन्न केंद्रों पर लगभग 6 से 7 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को जेईई परीक्षा केंद्र पर अपना जेईई मेन हॉल टिकट और सरकार द्वारा जारी वैध आईडी प्रमाण ले जाना जरूरी है। छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या नोट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एनटीए प्रत्येक दिन दो पारियों में परीक्षा आयोजित करेगा, पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन नियमों का रखें ध्यान -
- परीक्षा से कम से कम आधे घंटे पहले केंद्र पहुंच जाएं, लेट होने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
- गैर-आधार विकल्पों के माध्यम से प्रमाणीकरण के लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर अपना बायोमेट्रिक्स दर्ज कराने के लिए अन्य विद्यार्थियों की तुलना में 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- अपने साथ एडमिट कार्ड, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म जरूर ले जाएं।
- रफ शीट के ऊपर अपना नाम और रोल नंबर लिखें। हॉल छोड़ने से पहले ये इनविजिलेटर को जरूर दे दें।
- एडमिट कार्ड, फोटोग्राफ, वैलिड आईडी प्रूफ ये परीक्षा वाले दिन आपके पास जरूर होने चाहिए।
- किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल, हेडफोन, ईयरबड आदि अलाऊ नहीं है।
ड्रेस कोड का रखें ध्यान -
- किसी तरह का मफलर, कैप या सिर पर कुछ और न पहनें।
- मेटेलिक आइटम वाले कपड़े न पहनें।
- ऐसे कपड़े न पहनें, जिनमें बहुत सारी जेबे हों।
- ज्वेलरी न पहनें और सिंपल कपड़े चुनें. एक्सेसरीज भी न पहनें।