उदयपुर

केलवा में पशु टीकाकरण एवं बांझपन निवारण शिविर

Jul 27, 2026
Rajasthan

केलवा. श्री नवल श्याम कृष्ण गौशाला में रविवार को पशुपालन विभाग के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ। डॉ. राकेश चौधरी (केलवा) व डॉ. कमलेश कुमार दरिया (कोठारिया) के नेतृत्व में 350 गोवंश को एलएसडी से बचाव के टीके लगाए गए, 60 गोवंश का बांझपन परीक्षण व उपचार तथा 15 सांडों का बधियाकरण किया गया। गौसेवक पोपटलाल माली ने गौसेवा, नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच का महत्व बताया। पशुधन प्रसार अधिकारी मुकेश कुमार डामोर ने जागरूक किया। मेहुल शर्मा, राहुल रेगर, यशवंत नायक, प्रकाश रेगर, मुकेश प्रजापत, पशुधन निरीक्षक दुर्गेश पालीवाल, पशु परिचर महेन्द्र एवं सोचते राम सहित कार्मिकों ने सेवाएं दीं।

Updated on:
27 Jul 2026 06:01 am
Published on:
27 Jul 2026 06:01 am