
भीम. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, भीम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वीरांगनाओं, शौर्य पदक धारकों एवं युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, भीम के सूबेदार रतीराम ने की, जबकि मुख्य अतिथि तहसीलदार बाबूलाल नारनौलिया रहे। रविवार सुबह 7.30 बजे ग्राम मियालाखेत चौराहा स्थित शहीद नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सुबह 9 बजे सैनिक विश्राम गृह, भीम में आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन विजय के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ऑपरेशन विजय में घायल वीर योद्धा नायक रामसिंह, हवलदार गोविंदसिंह तथा वीरांगना वनीदेवी, सीताबाई, फूलन देवी, मोहनी देवी, गीत कंवर और नैनु देवी सहित अन्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक कृषक सम्राट मोतीसिंह सेलमान ने किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी तिलोक सिंह, सूबेदार मेजर धन्ना सिंह, सवाई सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
Updated on:
27 Jul 2026 06:01 am
Published on:
27 Jul 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
