उदयपुर

क्या कटारिया की बात सच है? क्या सच में कांग्रेस ने अकबर को बताया था महान?

एक ओर राजतिलक सेवा समिति के मुख्य आयोजन में वही चेहरे दिखते हैं, जो कांग्रेस के पक्षधर हैं।
2 min read
Jun 17, 2018
maharana pratap jayanti, akbar, gulabchand kataria udaipur
क्या कटारिया की बात सच है? क्या सच में कांग्रेस ने अकबर को बताया था महान?

गोगुंदा. इतिहास गवाह है कि महाराणा प्रताप सभी को साथ लेकर चलने वाले थे। सामाजिक सौहार्द की प्रतिमूर्ति प्रताप ने नहीं सोचा होगा कि उनकी राजतिलक स्थली पर जब आज उनकी जयंती दो हिस्सों में बंटकर मनाई जा रही है। एक ओर राजतिलक सेवा समिति के मुख्य आयोजन में वही चेहरे दिखते हैं, जो कांग्रेस के पक्षधर हैं। दूसर ओर भारतीय जनता पार्टी का आयोजन हो रहा है। यह पहली बार का मौका नहीं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद दो पार्टियों में बंटे आयोजन हो रहे हैं। इससे पहले हुए आयोजनों में भी पार्टी विशेष का ध्यान रखते हुए लोगों की शिरकत रही है।

...
स्थल की दुर्गति के जिम्मेदार अफसर

राजतिलक सेवा समिति की ओर से हुए आयोजन में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद हुए समारोह में मुख्य अतिथि राजपूत समाज संरक्षक मनेाहरसिंह कृष्णावत थे। उन्होंने भी कहा कि दुख है कि प्रताप को वर्गों में बांट दिया है। उनके स्थलों पर राजनीति हो रही है, जबकी प्रताप ने 500 वर्ष पूर्व सभी वर्गों को साथ लेकर मेवाड़ की रक्षा की थी।

उन्होंने अधिकारियों पर राजतिलक स्थली की दुर्गति का जिम्मेदार ठहराया। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष बालुसिंह कानावत, दरियाणसिंह चुण्डावत, युकां राष्ट्रीय सचिव हरपालसिंह, राजतिलक सेवा समिति अध्यक्ष अभिमन्यूसिंह झाला, ब्लाक काग्रेंस अध्यक्ष नारायण पालीवाल, युद्धवीर शक्तावत, करणसिंह झाला ने विचार रखे।


.........

कांग्रेस ने अकबर को बताया महान -कटारिया
भारतीय जनता पार्टी की ओर से समारोह हुआ। बस स्टेण्ड से राजतिलक स्थल तक शोभायात्रा निकाली। समारोह को सम्बोधित करते गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि प्रताप ने सभी वर्गों को साथ लेकर देश की रक्षा की। उस समय हकीम खां सुरी, भीलूराणा, भामाशाह जैसे साथ थे। दुर्भाग्य कि बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने अकबर महान का पाठ पढ़ाया।

प्रताप के शौर्य की गाथा बताने का प्रयास होना चाहिए था। विधायक प्रतापलाल गमेती, प्रधान पुष्कर तेली, प्रमोद सामर, बडग़ांव प्रधान खूबीलाल पालीवाल, सायरा प्रधान मीरा मेघवाल, पन्नालाल तेली, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मणसिंह झाला, सरपंच गागुलाल मेघवाल, उपसरपंंच दयालाल चौधरी, उप्रधान पप्पू राणा, उपप्रधान राघवेन्द्रसिंह, वालसिंह, भंवरसिंह मदारड़ा, नवलसिंह, लक्ष्मणसिंह राव, नाहरसिंह देवड़ा मौजूद थे।

...
सायरा में आयोजन

राष्ट्रीय करणी सेना की ओर से सायरा में वाहन रैली निकाली गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय करणी सेना संर्घष समिति अध्यक्ष रणजीतसिंह सोढाला थे। श्रवणसिंह राणावत, प्रभारी जीवनसिंह, शंकरसिंह, अजुर्नसिंह, हेमेन्द्रसिंह, हनुमंतसिंह मौजूद थे।

Published on:
17 Jun 2018 02:05 pm