किराए के मकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
Also Read
View All 
राजसमन्द. सविता संस्कृत संस्थान राजसमन्द के तत्वावधान में धुंधलाज माताजी मंदिर परिसर धोइन्दा में कामिनी एकादशी पर सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक हुआ। अध्यक्ष मोहनलाल कुमावत ने बताया कि आचार्य पं. अर्जुनकृष्ण पालीवाल एवं पंच पंडितों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग बनाकर दुग्ध, शर्करा, पंचामृत, गुलाल-अबीर, इत्र, चंदन, कुमकुम, दुब, डाभ, पुष्प व ऋतुफल वैदिक मंत्रोच्चार से अर्पित किए। संरक्षक तेजराम कुमावत ने महत्व बताया। पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, कमलेश वैष्णव, पं. दुष्यंत पालीवाल, राजीव कुमार, शंकरलाल कुमावत नोगामा, रणजीत सिंह, यशवंत शर्मा, सुंदरलाल पालीवाल, गणेश पालीवाल, रेणुका पालीवाल, परितोष कुमार, भगवानलाल गाडरी सहित भक्तजन उपस्थित रहे। भगवानलाल कुमावत ने पंडितों का सम्मान किया।