इंटर-डिस्कॉम स्थानांतरण नीति, टाइम बॉन्ड पदोन्नति की मांग, सौंपा ज्ञापन
Also Read
View All 
चारभुजा. मेघवाल युवा संगठन राजसमंद जिले की बैठक चारभुजा वौराठ क्षेत्र मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में युवाओं ने समाज सुधार, शिक्षा व्यवस्था, नशामुक्त समाज तथा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने सहित युवा संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकारिणी विस्तार के तहत जिला संरक्षक पद पर सेवानिवृत्त थाना अधिकारी व दैलवाड़ा ब्लॉक निवासी दोलाराम मेघवाल तथा देवगढ़ ब्लॉक के हुकमाराम सालवी को मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर चारभुजा ब्लॉक के मांगीलाल मेघवाल तथा देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश मेघवाल को मनोनीत किया गया। बैठक में चारभुजा, दैलवाड़ा, देवगढ़, कुंभलगढ़ व राजसमंद ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राजेंद्र काला व रघुवीर रांघेरा थे। अध्यक्षता मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण चित्रोलिया ने की।