उदयपुर

video : मेहमान परिंदे विंटर हॉलिडेज पर पहुंचे बर्ड विलेज मेनार, अब वेलेंटाइन मना कर ही लौटेंगे अपने देस

सर्दी के साथ उदयपुर जिले के बर्ड विलेज मेनार की खूबसूरती बढ़ रही है। कारण, प्रवासी पक्षी यहां के धंड तालाब और ब्रह्मसागर का रुख कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 27, 2017

उमेश मेनारिया/ मेनार. बर्ड विलेज के नाम से मशहूर हुए मेनार के जलाशयों पर विदेशी मेहमान परिंदों का आना शुरू हो गया है शनिवार की शाम जब प्रवासी पक्षियों के झुंड ने धण्ड तालाब पर उतरने से पहले डूबते सूरज और इन मेहमान परिंदो का नजारा दिलकश था ।
विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पहुंच चुके हैं जो जो सर्दी पड़ेगी इनकी संख्या में इजाफा होगा फरवरी के अंत तक इनका बसरा रहेगा मेनार के दोनों तालाब पर प्रतिवर्ष करीब 150 प्रजातियों के देशी विदेशी मेहमान परिंदा डेरा डालते हैं । मेनार के धण्ड तालाब एवम् ब्रह्म सागर एवम् इसके आस पास क्षेत्र के इलाकों में कुछ देशी और विदेशी पक्षियों का कलरव बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि अभी आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या शुरुआती दौर में है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक अब जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे वैसे इनकी संख्या में इजाफा होने लगेगा ।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 प्रतिभाएं हुईं सम्मानित, छात्राओं ने यहां भी बाजी मारी
Updated on:
27 Nov 2017 04:39 pm
Published on:
27 Nov 2017 04:35 pm
Also Read
View All