उदयपुर

भिक्षु के आदर्शों से मिलेगी समाज और युवाओं को नई दिशा

Jul 27, 2026
Rajasthan

Bप्रज्ञा विहार में जन्म त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोहB
Bराजसमंद. Bप्रज्ञा विहार परिसर में रविवार को आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के समापन समारोह के साथ तेरापंथ सभा कांकरोली एवं तेरापंथ युवक परिषद कांकरोली की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल द्वारा मंगल गीतिका के संगान से हुआ। इस अवसर पर देशभर में तेरापंथ धर्मावलंबियों ने ‘ओम भिक्षु जय भिक्षु’ धम्म जागरण का सामूहिक जाप किया। तेरापंथ सभा मीडिया प्रभारी बाबूलाल बाबेल ने बताया कि देशभर में आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के समापन पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. महेंद्र कर्णावट ने कहा कि आचार्य भिक्षु तेरापंथ धर्मसंघ के संस्थापक तथा सत्य, अहिंसा, संयम, त्याग और आत्मानुशासन के महान प्रवर्तक थे। उनका जन्म त्रिशताब्दी वर्ष तभी सार्थक होगा, जब उनके सिद्धांत समारोहों तक सीमित न रहकर जीवन और आचरण का हिस्सा बनें। आंचलिक प्रभारी महेंद्र सिंघवी, सभा प्रभारी रमेश सोनी, महासभा समिति सदस्य कांतिलाल धाकड़, अरुण कोठारी, सभा अध्यक्ष मदन धोका, मंत्री ललित बाफना एवं महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा कच्छारा ने विचार व्यक्त किए। तेयुप अध्यक्ष नितिन आंचलिया ने युवाओं से अनुशासन, सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मदन धोका ने कहा कि संस्था की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सहयोग पर निर्भर है। सभा उपाध्यक्ष पवन कोठारी ने नवीन कार्यकारिणी का परिचय दिया। अध्यक्षता मदन धोका ने की और संचालन ललित बाफना ने किया। समारोह में हस्ती डागा, पूरण ढालावत, मूलचंद भलावत, भीकम कोठारी, धोइंदा सभा अध्यक्ष मिश्रीलाल जैन, राजेश लोढ़ा, प्रमोद सोनी, पवन कोठारी, लक्ष्मीलाल बापना, ललित बापना, सुमति चंद्र मेहता, विकास बाबेल, नीता सोनी, सुरेश नवलका, विनोद चंडालिया सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। अंत में मदन धोका ने आभार व्यक्त किया।

Updated on:
27 Jul 2026 06:02 am
Published on:
27 Jul 2026 06:02 am