उदयपुर

पालीवाल समाज ने उठाई राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग

Aug 28, 2026
Rajasthan

फोटो :
- सामान्य सीटों पर सामान्य वर्ग को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव
राजसमंद. पालीवाल मंडल कांकरोली की ओर से बस स्टैंड स्थित पालीवाल समाज भवन में अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामान्य सीटों पर सामान्य वर्ग के अधिकारों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कांकरोली क्षेत्र में समाज की जनसंख्या, सामाजिक सहभागिता और विकास में योगदान को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों से समाज के योग्य प्रत्याशियों को चुनाव में उचित अवसर देने की मांग की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया कि सामान्य श्रेणी की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को ही प्राथमिकता दी जाए, ताकि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सभी वर्गों को न्यायपूर्ण अवसर मिल सके।
समाज के अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल ने कहा कि समाज का उद्देश्य किसी भी वर्ग का विरोध करना नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा में रहकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठों और युवाओं के सहयोग से एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से मिलकर समाज की मांगों से अवगत कराएगा।
बैठक में जयंत पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, अरविंद पालीवाल, कन्हैया लाल, प्रदीप पालीवाल, कीर्ति पालीवाल, राजकुमारी पालीवाल, उमेश पालीवाल, कैलाश पालीवाल, भरत पालीवाल, प्रमोद पालीवाल, परितोष पालीवाल, सुरेश पालीवाल, जीवन पालीवाल आदि समाजबंधु उपस्थित रहे।

Updated on:
02 Sept 2026 05:08 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:01 am