
परसाद ( उदयपुर). परसाद वन नाका (forest chek post)क्षेत्र अन्तर्गत चणावदा ग्राम पंचायत के आईलाफला में सोमवार को पैंथर (panther)एक बालक को उठा ले गया (took away)। पहाड़ पर उसका शव (dead body)मिला। सरपंच राजेन्द्र मीणा ने बताया कि चणावदा के आईलाफला में परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। 10 वर्षीय श्यामलाल पुत्र नारायण दोस्तों के साथ घर के पास ही दूसरे खेत में खेल रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे पैंथर ने हमला (attaack)बोल दिया। श्यामलाल को गले में पकड़ कर पैंथर सभी के सामने घसीटता हुआ जंगल (forest)की तरफ ले गया। माता-पिता और दोस्तों के सामने इस घटना के बाद सभी जोर से चिल्लाने के साथ ही अचेत होकर खेत में ही गिर गए। पड़ोसियों ने आव देखा न ताव लाठी के अलावा जो हाथ में आया उसे ही लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े । घर से करीब 500 से 700 मीटर की दूरी पर पहाड की ओर बालक का शव मिला । सरपंच ने बताया कि करीब सायं 4.30 बजे की घटना की सूचना देने के बावजूद वन विभाग (forest departmenat)का कोई भी जिम्मेदार 7 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। गौरतलब है कि 26 जुलाई को परसाद वन नाका क्षेत्र के बारां पंचायत में भागलाघाट फले में पैंथर ने हमला कर एक युवक की जान ले ली थी। तभी से निरन्तर ग्रामीण बारां, पाटिया एवं जाबला क्षेत्र में टायर जला कर, पटाखे छोड़कर बचाव कर रहे हैं। वनविभाग के भरसक प्रयासों के बावजूद पेंथर को रेस्क्यू (rescu)करने में सफलता नहीं मिल पाई है। विभाग ने आस - पास के जंगलों में करीब 6 पिंजरे (cage)भी लगवाए और ट्रेंक्यूलाइज (trenkulize)करने के प्रयास भी किए लेकिन सभी प्रयास विफल रहे।