
राजसमंद. राजसमंद विधानसभा के नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 116 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 136वीं कड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा और सुना। बूथ अध्यक्ष धीरज पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विकसित भारत अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। कश्मीर के चहुंमुखी विकास और आगामी त्योहारों में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का अधिकाधिक उपयोग कर पीओपी से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों से बचने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष व कोटा देहात संगठन प्रभारी मानसिंह बारहठ, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता गिरजाशंकर पालीवाल, जिला भाजपा प्रवक्ता नर्बदा शंकर पालीवाल, रोशनलाल खटीक, राजेश पालीवाल, विनोद जोशी, लक्ष्मीनारायण पालीवाल, भागीरथ खटीक, अभिषेक सेन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।