उदयपुर

मावली के दावेदार बोले, हमारे सिवाय कोई स्वीकार नहीं

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Nov 02, 2018
Election 2018 : राजस्थान में सरकार किसी की भी हो, मंत्रिमंडल में रहता है सिर्फ यहां का दबदबा, ये रहा सबूत
Election 2018 : राजस्थान में सरकार किसी की भी हो, मंत्रिमंडल में रहता है सिर्फ यहां का दबदबा, ये रहा सबूत

मुकेश हिंगड/उदयपुर. रणकपुर में भाजपा के मंथन के बाद मावली विधानसभा में एकाएक सियासी सरगर्मियों बढ़ गई है। वहां से दावेदारी करने वालों ने गुरुवार को एक बैठक कर तय किया कि मावली में जो 11 पदाधिकारी दावेदारी कर रहे हैं, उनमें से किसी को भी टिकट दिया जाए। बाहरी तो स्वीकार नहीं होगा।

उदयपुर शहर की एक होटल में हुई बैठक में मावली विधानसभा के कुछ दावेदार शामिल हुए और शेष दावेदारों से फोन पर सहमति लेते हुए निर्णय किया कि भाजपा मावली में उन्हीं स्थानीय को टिकट दें, जिन्होंने पार्टी के समक्ष दावेदारी पेश की और रणकपुर भी गए। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, कुलदीप सिंह चुंडावत, राजेश चपलोत, शंकर पालीवाल आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को राज्य क्रीडा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी ने पार्टी में मावली से ही टिकट देने की बात रखते हुए कहा कि अगर वहां से नहीं दिया जाता है तो उदयपुर शहर से टिकट दिया जाए। इसी को लेकर मावली के दावेदारों ने एकाएक यह बैठक की।

आर्टस कॉलेज बनेगा स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल

- कमरे खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू

उदयपुर . आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपैट के उपयोग के चलते बड़े स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना कक्षों की जरूरत है। ऐसे में पिछले तीन दिनों से नई जगह की तलाश गुरुवार को पूरी हो गई। जिला निर्वाचन विभाग ने ईवीएम व वीवीपैट की रवानगी एवं जमा करने तथा मतगणना के लिए सुखाडिय़ा विवि के आर्टस कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है। इसके मद्देनजर कमरों को खाली करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने शहर के विभिन्न सरकारी और निजी भवनों का अवलोकन किया था। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट को जारी करने और जमा करने एवं चुनाव के बाद मतगणना करवाने के लिए उचित भवन की तलाश की जा रही है।

Updated on:
02 Nov 2018 01:45 pm
Published on:
02 Nov 2018 01:45 pm