उदयपुर

Rajasthan Weather: अक्टूबर में मानसून को लेकर IMD का अपडेट, जल्द होगी सर्दी की शुरुआत

Rajasthan Weather Update: मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो अगले दो दिनों में इन दो संभागों से भी मानसून विदा हो जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 2:06 PM IST
winter weather rajasthan

Rajasthan Winter Weather: उदयपुर। कोटा व उदयपुर संभाग को छोड़कर राजस्थान के शेष सभी भागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो अगले दो दिनों में इन दो संभागों से भी मानसून विदा हो जाएगा।

वहीं, अब अक्टूबर माह में तापमान ऊंचे रहेंगे। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। उदयपुर में बुधवार को गर्मी व उमस का असर दिखा। दिनभर तेज धूप खिली रही जिससे गर्मी का अहसास हुआ।

मध्य नवम्बर से होगा सर्दी का असर

मौसमविद प्रो. नरपतसिंह राठौड़ के अनुसार, 3 अक्टूबर को मेवाड़ वागड़ सहित पूरे राजस्थान से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष मानसून ने कई रूप दिखाए जिसमें समय पर आने के बावजूद बीच में कंजूसी के साथ बरसाना और पहली बार पूरे सितम्बर में राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है।

अक्टूबर माह में तापमान ऊंचे रहेंगे

पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति रही जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में बहुत ही अच्छी बरसात हुई है। वहीं, अब अक्टूबर माह में तापमान ऊंचे रहेंगे जिससे फसले अच्छी तरह पकेंगी। दैनिक एवं रात्रि तापमान में ज्यादा अंतर रहेगा। इस बार सर्दी का असर मध्य नवम्बर से होगा।

Updated on:
23 Oct 2024, 2:06 PM IST
Published on: