उदयपुर

उदयपुर में बुलंद हौसलों की मलिकाएं हुईं सम्मानित, अपने जीवन संघर्ष एवं अनुभवों को क‍िया साझा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 26, 2018
cancer survivors
उदयपुर में बुलंद हौसलों की मलिकाएं हुईं सम्मानित, अपने जीवन संघर्ष एवं अनुभवों को क‍िया साझा

राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर. कैैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयोजन से 'सूर्यांश इनोवेटिव अवॉर्ड सेरेमनीÓ शोभागपुरा, 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस पर आयोजित हुई।

संस्थापिका मधु सरीन ने बताया कि इस मौके पर कैैंसर सरवाइवर कृष्णा चौहान, डॉ. रेणु खमेसरा, मधुलिका कोठारी, सकीना इशाक अली, दुर्रिया कपासी, कुसुम पूर्बिया एवं मंजु मेहता ने अपने जीवन संघर्ष एवं अनुभवों को साझा कर सभी को प्रेरित किया। डॉ. खमेसरा ने अपने अनुभव साझा करते बताया कि उन्हें अपनी शादी में हल्दी रस्म के दिन तीसरी अवस्था के कैंसर का पता चला। लेकिन, बुलन्द हौसलों से इस पर विजय पायी। इनके अलावा भी अन्य आमंत्रित सदस्याओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में इन सभी के बुलंद हौसलों के लिए अतिथियों ने सम्मानित भी किया।

इस दौरान क्लब अध्यक्ष सन्ध्या भट्ट, राजकुमारी गांधी, रीना राठौड़, संदीप सिंघटवाडिय़ा, वैशाली खेतान, मधु अग्रवाल, मीना शर्मा, डॉ. कौशल्या जैन, शंकुलता पोरवाल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Updated on:
26 Oct 2018 12:49 pm
Published on:
26 Oct 2018 12:49 pm