
तेयुप कांकरोली के आयोजन में 62 ज्ञानशाला बच्चों की सहभागिता
राजसमंद. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) कांकरोली द्वारा प्रज्ञा विहार में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेयुप कांकरोली के साथियों ने विजय गीत के साथ किया। मुख्य अतिथि मेवाड़ आंचलिक संयोजक सुनील मुणोत ने उद्बोधन देते हुए बच्चों को मंत्र दीक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की। तेरापंथ सभा अध्यक्ष मदन धोका ने बच्चों को मंत्र दीक्षा का महत्व समझाया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के कुल 62 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 20 बच्चों ने मंत्र दीक्षा ग्रहण की। आयोजन के प्रायोजक राजेश तलेसरा एवं पीयूष तलेसरा रहे। इस अवसर पर तेयुप कांकरोली द्वारा अभातेयुप एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली सम्यक् दर्शन कार्यशाला के बैनर का भी अनावरण किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष मदनलाल धोका, सम्यक् दर्शन कार्यशाला के आंचलिक संयोजक सूरज रातड़िया, सभा मंत्री ललित बापना, तेयुप अध्यक्ष नितिन आंचलिया, कार्यशाला सहयोगी चंद्रा टूकल्या, महिला मंडल अध्यक्षा मनीषा कच्छारा, जैन विद्या केंद्र व्यवस्थापक मंजू दक, पवन कोठारी एवं शैलेश चोरड़िया उपस्थित रहे। तेयुप सहमंत्री विकास तलेसरा ने आभार जताया। तेयुप मंत्री हर्षल कोठारी ने संचालन किया।