6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोचर भूमि आवंटन के विरोध में ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

विधायक ने कलक्टर से फोन पर बात कर हस्तांतरण रोकने के दिए निर्देश
देवगढ़. ग्राम पीपली नगर के ग्रामीणों ने गांव की गोचर चारागाह एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि को निजी अथवा औद्योगिक प्रयोजनों के लिए आवंटित किए जाने का विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर गोचर भूमि के आवंटन एवं हस्तांतरण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गोचर भूमि गांव के मवेशियों के चरने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसी भूमि को निजी या औद्योगिक उपयोग के लिए देना ग्रामीण हितों के खिलाफ है। उन्होंने गोचर भूमि को संरक्षित रखने की मांग की। ज्ञापन प्राप्त होने के बाद विधायक हरि सिंह रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा से फोन पर चर्चा की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए गोचर एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि के हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में मनोहर सिंह, नरेश खटीक, बाबू सिंह, अर्जुन सिंह, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।