
राजसमंद. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान विद्यालय शिक्षा, जिला राजसमंद के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, आसोटिया में “एक शिक्षक–एक पेड़” अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया गया। जिला अध्यक्ष शंकर माली एवं जिला मंत्री हरिओम सिंह चुंडावत के नेतृत्व में शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने छायादार व फलदार पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। जशवंत सिंह राठौड़ ने जन्मदिवस पर 500 पौधे लगाने का संकल्प किया। कार्यक्रम में किशन खत्री, दिनेश आचार्य, ललिता आचार्य, रविदर्शन सान्दू, अभिषेक दाधीच, ममता दाधीच, पूजा नायक, निकिता शर्मा, कीर्ति सनाढ्य सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Updated on:
06 Aug 2026 06:00 am
Published on:
06 Aug 2026 06:00 am
