
Bएक लाख रुपए का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त पिकअप जब्त, ब्रॉड गेज कार्य स्थल से चुराए थे पाइप व शटरिंग जैकB
Bदेवगढ़.B दिवेर पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक निर्माण सामग्री चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपए कीमत का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया है। दिवेर थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि कुचामन सिटी निवासी मोहनलाल जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सरदारगढ़ से देवगढ़ तक चल रहे ब्रॉड गेज परिवर्तन कार्य स्थल से 30 जुलाई की रात अज्ञात चोर वाटर पंप, लेजर पाइप, शटरिंग जैक, प्लेटें और लोहे के सरिये की कुंडियां चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के निर्देशन तथा भीम डीएसपी राकेश वर्मा के निकट सुपरविजन में दिवेर थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गोविंद उर्फ हरीश वाल्मीकि निवासी गुड़ा सुरसिंह, थाना सिरियारी (हाल सिचाणा, पाली), रतनलाल रेगर निवासी सारण थाना सिरियारी (पाली) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी वारदातों और गिरोह में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Bचोरी का माल और पिकअप जब्तB
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिकअप जब्त की। इसके अलावा पिकअप में भरा चोरी का सामान भी बरामद किया गया, जिसमें 130 लेजर पाइप, 10 शटरिंग पाइप जैक और लोहे के सरिये की 1200 कुंडी हुक शामिल हैं।
Updated on:
06 Aug 2026 06:01 am
Published on:
06 Aug 2026 06:01 am
