उदयपुर

चार कोरोना वॉरियर्स सहित 75 नए पॉजिटिव मिले

संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 5521
2 min read
Oct 11, 2020
corona update : कोटा में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत
corona update : कोटा में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में शनिवार को 75 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5521 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 75 पॉजिटिव में से 47 शहरी क्षेत्र से है, इनमें 4 कोरोना वॉरियर्स, 20 क्लोज कॉन्टेक्ट, 23 नए केस है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र से 28 पॉजिटिव में से 16 क्लोज कॉन्टेक्ट, 12 नए केस है। कोविड.19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कुल संक्रमित में से 4 कोरोना वारियर्स पाए गए। इनमें से दो चिकित्सक, 32 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, ओल्ड पीजी हॉस्टल महाराणा भूपाल चिकित्सालय, 28 वर्ष की महिला चिकित्सक पीजी गल्र्स हॉस्टल महाराणा भूपाल, चिकित्सालय ड्यूटी के दरमियान संक्रमण लगने से संक्रमित पाए गए। अन्य वॉरियर्स में 56 वर्षीय पुरुष पुलिसकर्मी माछला मगरा स्वराज नगर तथा 22 वर्षीय पुरुष एंबुलेंस ड्राइवर बड़ी नाल, बडग़ांव निवासी ड्यूटी के दरमियान संक्रमण की वजह से संक्रमित पाए गए।

----
यहां भी मिले संक्रमित

नेवा तलाई जावर माइंस, चावंड सराड़ा, रीको एरिया सनवाड़ फ तेहनगर, भींडर, गवर्नमेंट स्कूल के पास भुवाणा, फ ाइव स्टोरी जावर माइंस, अशोक नगर मेन रोड, फ ाइव स्टोरी जावर माइंस, न्यू बह्मपुरी सूरजपोल भींडर, सुथारों का मोहल्ला गोगुंदा, देवसरी अपार्टमेंट पिकॉक हिल्स तितरड़ी, गुड़ली गिर्वा, गुड़ली खजूरिया, मीरा नगर, सुलई खेरवाड़ा, गणेश अपार्टमेंट समता नगर बेदला, जावर माइंस, प्रेमीद्वारा अमल का कांटा, वीआईपी कॉलोनी सविना, जगत गिर्वा, फ तेहनगर मावली, महादेव स्ट्रीट घाटी दरवाजा, राजपुरा दरीबा, आशापुरी बिहार बेड़वास, सहेली नगर न्यू पोलो ग्राउंड, मादड़ी इंडस्ट्री, रिया प्रताप नगर, अंबावगढ़ अंबा माता, शर्मा हॉस्पिटल के पीछे भुवाणा, बी ब्लॉक सब सिटी सेंटर कृषि मंडी, शीतला मार्ग गुलाब बाग, न्यू महावीर नगर सेक्टर 4, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, छोटी ब्रह्मपुरी सूरजपोल, रविंद्र नगर प्रताप नगर, वकील कॉलोनी सेक्टर 11, जनकपुरी नाकोड़ा नगर, पावर हाउस सज्जनगढ़ रोड, महावीर विद्या मंदिर के पास सेक्टर 11, गायत्री नगर सेक्टर 5, प्रताप कॉलोनी कालका माता रोड पायडा, कपिल विहार बेड़वास, राणा कुई गांव कानपुर, न्यू राजेंद्र नगर गारियावास, मयूर कॉम्पलेक्स सेक्टर 4, शिव मंदिर गारियावास, करदर कॉम्पलेक्स सेक्टर 14, बलीचा दक्षिण विस्तार, पोलो ग्राउंड इंपिरियल होटल के पास, मॉडर्न कॉम्प्लेक्स भुवाणा, आई रोड भूपालपुरा, न्यू अशोक नगर, करदर कॉम्प्लेक्स से संक्रमित पाए गए।

Updated on:
11 Oct 2020 06:54 am
Published on:
11 Oct 2020 06:54 am