उदयपुर

सीए इंटर परिणाम : उदयपुर देश में अव्वल, प्रदेश के सभी बड़े शहरों को पीछे छोड़ बना नंबर-1

उदयपुर ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के संयुक्त परिणाम में राजस्थान के बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों ग्रुप की परीक्षा में शहर का सफलता प्रतिशत 22.22% रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 13.21% रहा। उदयपुर में 180 विद्यार्थियों में से 40 ने दोनों ग्रुप पास किए। ग्रुप-1 में सफलता दर 26.92% और ग्रुप-2 में 21.79% रही।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 6:09 PM IST
ca exam
demo pic

उदयपुर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उदयपुर के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। एक बार फिर साबित किया कि सीए बनाने की फैक्ट्री है। दोनों ग्रुप की संयुक्त परीक्षा में उदयपुर का पास प्रतिशत न केवल राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर रहा, बल्कि राजस्थान के तमाम बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा को पीछे छोड़ते हुए लेकसिटी प्रदेश में अव्वल रहा।

आंकड़ों बताते हैं कि देशभर में दोनों ग्रुप देने वाले छात्रों का सफलता प्रतिशत जहां मात्र 13.21% रहा, वहीं उदयपुर में यह आंकड़ा 22.22% दर्ज हुआ। यानी राष्ट्रीय औसत के मुकाबले उदयपुर का रिजल्ट 9.01 फीसदी ज्यादा और 1.68 गुना बेहतर रहा।

180 में से 40 ने एक साथ निकाले दोनों ग्रुप

परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, उदयपुर से कुल 180 छात्र-छात्राओं ने दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी थी। इनमें से 40 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप पास किया।राष्ट्रीय स्तर पर 38,339 छात्रों ने दोनों ग्रुप दिए थे, जिनमें से 5,066 ही सफल हो सके।

अलग-अलग ग्रुप में भी नेशनल एवरेज से आगे

उदयपुर का प्रदर्शन सिर्फ संयुक्त परिणाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अलग-अलग ग्रुप के नतीजों में भी शहर के छात्रों ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा:

ग्रुप-1: उदयपुर में 156 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 42 पास हुए। सफलता प्रतिशत 26.92% रहा, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 23.14% था। यानी 3.78% अधिक।

ग्रुप-2: यहां 78 में से 17 छात्र उत्तीर्ण हुए। सफलता प्रतिशत 21.79% रहा, जबकि देश भर का औसत 18.92% रहा।

राजस्थान के शहरों में किसने कितना दम दिखाया

शहर / स्तर.... दोनों ग्रुप में सफलता दर

उदयपुर... 22.22%

अजमेर... 21.88%

भीलवाड़ा... 21.31%

जयपुर.... 21.21%

चित्तौड़गढ़.... 20.00%

कोटा.... 18.40%

जोधपुर.... 14.05%

राष्ट्रीय औसत... 13.21%

अनुशासित तैयारी और मार्गदर्शन से सफलता

आइसीएआई के रीजनल काउंसिल मेंबर सीए निर्भीक गांधी ने बताया कि यह शानदार उपलब्धि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई, ठोस रणनीति और उदयपुर शाखा की ओर लगातार चलाए जा रहे एकेडमिक सेशंस का नतीजा है। शहर के विद्यार्थियों ने साबित किया है कि सही गाइडेंस और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में भी शीर्ष मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Updated on:
25 Oct 2026, 6:09 PM IST
Published on: