25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : सोने-चांदी में आई गिरावट, त्योहारों पर खरीद का सुनहरा मौका, कारोबारियों ने दी ये सलाह

Udaipur Bullion Market : उदयपुर. सोने-चांदी की चमक बरकरार है, लेकिन भावों में आई नरमी ने ग्राहकों को खरीदारी का सुनहरा मौका दिया है। भावों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार में ग्राहकी भी खिल रही है। सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Oct 2026, 3:41 PM IST

udaipur gold silver prices fall businessmen said golden opportunity to buy

Udaipur : राजस्थान पत्रिका कार्यालय में आयोजित टॉक शो में मौजूद सराफा कारोबारी व व्यवसायी। फोटो पत्रिका

Gold-Silver Rate : उदयपुर. सोने-चांदी की चमक बरकरार है, लेकिन भावों में आई नरमी ने ग्राहकों को खरीदारी का सुनहरा मौका दिया है। दीपावली पर शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के सिक्के खरीदने हों या नवंबर में शुरू होने वाले शादी सीजन के लिए जेवर बनवाने हो, इस बार ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी की योजना बना सकते हैं। भावों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार में ग्राहकी भी खिल रही है। सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

उदयपुर में सर्राफा कारोबार की करीब 650 दुकानें हैं, जहां त्योहारी खरीदारी के साथ शादी-ब्याह की तैयारियों का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित टॉक शो में सर्राफा एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने मौजूदा परिस्थितियों को खरीदारी के लिहाज से अच्छा अवसर बताया। वहीं, भविष्य में इनकी कीमतें बढ़ेंगी ही, इस कारण यह खरीददारी का सुनहरा अवसर है।

व्यापारियों का कहना है कि दीपावली पर चांदी के सिक्के और सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा के चलते सर्राफा बाजार में हर साल ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है लेकिन इस बार त्योहार के अलावा भी शादी सीजन शुरू होने से बाजार में मांग बनी रहने की उम्मीद है।

अमेरिका की परिस्थितियों पर भी नजर

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से जुड़े घटनाक्रम और फेडरल रिजर्व की व्याज दरों को लेकर बाजार में बहुत फर्क पड़ता है। अभी इनकी वजह से भावों में गिरावट आई है। खरीदारी की पत्रिका योजना बनाने वाले ग्राहक इसका लाभउठा सकते हैं। व्यापारियों ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में भविष्य में तेजी आने की संभावना को निश्चित नहीं माना जा सकता।

पांच साल से एसोसिशन ध्यान रख रहा शुद्धता

उदयपुर सर्राफा एसोसिशन का कहना है कि दीपावली पर चांदी के सिक्कों की भरपूर मांग रहती है। ग्राहकों को यह सिक्के शुद्ध मिले इसके लिए पिछले पांच साल से एसोसिएशन पूरा ध्यान रख रहा है। सिक्कों पर एसोसिएशन की छाप लगी हुई है। ग्राहक यह छाप देखकर ही सिक्कों की खरीददारी करे।

सोने के साथ चांदी की वैरायटी पर भी नजर

सर्राफा बाजार में इस बार चांदी की नई वैरायटी भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र है। पारंपरिक आभूषणों के अलावा चांदी के बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान के विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे ग्राहक जो सोने के आभूषणों पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. वे चांदी के उत्पादों में अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, सोने के आभूषणों में पारंपरिक डिजाइन के साथ आधुनिक पैटर्न भी उपलब्ध हैं। शादी के लिए खरीदारी करने वाले परिवार अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन चुन सकते हैं।

दीपावली पर सिक्कों से लेकर शादी सीजन के जेवरों तक खरीदारी का उत्साह

जरूरत और बजट के अनुसार ले सकते हैं निर्णय
दीपावली पर सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर है। जिन लोगों को आभूषण खरीदने हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, वे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।
यशवंत आंचलिया, अध्यक्ष, सर्राफा एसोसिएशन

मौजूदा भावों का उठाना चाहिए लाभ
दीपावली के बाद शादी सीजन शुरू होने वाला है। में परिवार त्योहारी खरीदारी के साथ शादी के लिए भी जेवर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मौजूदा भावों का लाभ उठाना चाहिए।
प्रकाश सिंघवी, महामंत्री, सर्राफा एसोसिएशन

ग्राहकों व निवेशकों को पूरा लाभ लेना चाहिए
ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार इन उत्पादों में भी खरीदारी कर सकते हैं। भावों में लम्बे समय बाद गिरावट आई है। ग्राहकों व निवेशकों को इसका पूरा लाभ लेना चाहिए। यह सभी के लिए खरीददारी का सुनहरा वक्त है।
डॉ. सोनू जैन, स्वर्णा सिल्वर

आगे भाव उतरने की बजाए यह चढ़ेगा
दिवाली व शादी के लिए वे अभी से सोने-चांदी के जेवर खरीद सकते हैं। जिस तरह से बाजार में उतार बनी हुई है, भविष्य में अब आगे भाव उतरने की बजाए यह चढ़ेगा। निवेशकों के साथ ही शादी ब्याह वाले लोगों के लिए यह सही समय है।
जीतेन्द्र कोठारी, अध्यक्ष, उदयपुर होलसेल गोल्ड एसोसिएशन

गिरावट से खरीददारी के लिए अच्छा मौका
दीपावली पर सिक्कों की खरीदारी के साथ शादी सीजन के लिए जेवर बनवाने वाले ग्राहक भी बाजार में आ रहे हैं। चांदी में आभूषणों के अलावा बर्तन और सजावटी सामान की नई वैरायटी उपलब्ध है। गिरावट से खरीददारी के लिए अच्छा मौका है।
मयंक लोढ़ा, महामंत्री, उदयपुर होलसेल गोल्ड एसोसिएशन