उदयपुर

कॉलेज की छात्रा को कैफे में बुलाया कांस्टेबल, खींच ली अश्लील फोटो, फिर शारीरिक संबंध बनाने की करने लगा डिमांड

उदयपुर में एक कांस्टेबल पर कॉलेज छात्रा से दोस्ती कर शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर संपर्क कर धमकाकर कैफे बुलाया, अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Apr 15, 2026
Udaipur Constable Accused of Sexual Exploitation After Befriending Student
कांस्टेबल पर छात्रा से दोस्ती कर शारीरिक शोषण का आरोप (फोटो-एआई)

उदयपुर: प्रतापनगर थाने में कॉलेज छात्रा ने कुराबड़ थाने के कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उसके अश्लील फोटो-वीडियो लेकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2025 में इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत मुकेश चौबीसा से हुई। वह कॉलेज जाती तो कांस्टेबल पीछा करता।

दोस्ती नहीं करने पर पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता। एक दिन उसने धमकाकर यूनिवर्सिटी रोड स्थित कैफे पर बुलाया। वहां आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसने फिर धमकाकर कैफे पर बुलाया और आपत्तिजनक हरकत की। मामले की जांच डिप्टी सूर्यवीर सिंह कर रहे हैं।

वृद्ध की हत्या के प्रयास में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

गोगुंदा क्षेत्र के वणी में वृद्ध को चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल करने के मामले का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपी पकड़े हैं। मामले में तीन फरार हैं।

थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि 3 अप्रेल को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रेल की शाम उसके पिता शंकरलाल पालीवाल दूध लेकर वणी से मोटरसाइकिल से गोगुंदा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटने का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि पीड़ित और मुख्य आरोपी लक्ष्मण सिंह दोनों दूध का काम करते हैं। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते आरोपी ने यह साजिश रची।

म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विनय चौधरी ने बताया कि खाताधारकों का पता किया तो अपना खाता साइबर ठगों को ठगी के लिए देने की जानकारी मिली है।

बैंक अकाउंट धारक महावीर अकादमी स्कूल गारियावास निवासी झाउलाल उर्फ दीपक को पकड़ा। आरोपी ने दीपक फैशन गारमेन्ट के नाम से खाता खुलवाकर एटीएम, चैकबुक, नेट बैंकिंग आईडी पासवर्ड व सिम कार्ड कमीशन पर दिए थे। खाते पर कई राज्यों में 6 शिकायतें दर्ज हो गई।

तलवार से हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने युवक और जीजा पर तलवार से हमला करने के मामले में चार आरोपी पकड़े हैं। पुलिस के अनुसार, राम मनोहर लोहिया नगर कच्ची बस्ती निवासी मोहम्मद अय्यान उर्फ अय्यान पच्चीस, मोहम्मद अरमान उर्फ रेहान, दानिश और सज्जननगर बस्ती निवासी साहिल खान को गिरफ्तार किया है।

Published on:
15 Apr 2026 02:27 pm