
उदयपुर. खेरवाड़ा से लकोड़ा वायडी रोड पर पुलिया के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का पत्थरों से कुचला शव मिला। संभवत: युवक की गला घोंटकर हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया था। शिनाख्तगी को छिपाने के लिए आरोपियों ने पत्थर से उसके पूरे चेहरे को कुचला गया। मौके पर लाश को घसीटने के भी निशान मिले है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को खेरवाड़ा चिकित्सालय में रखवाया। थानाधिकारी राजेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे सूचना मिली कि लकोड़ा बायड़ी-खेरवाड़ा रोड पर एक युवक की औंधे मुंह शव पड़ा है, उसके सिर पर पत्थर डाल रखे है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पहुंची। वहां पर करीब 20 फीट लाश को घसीटने के निशान मिले। पुलिस ने मौके फोटोग्राफी के साथ ही एफएसएल टीम को सूचना दी। एफएसएल प्रभारी अभयप्रताप सिंह मय टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य लिए। पुलिस ने शव को सीधा कर ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई तो उसे कोई पहचान नहीं सका। मृतक के गले को दबाने के निशान मिले। ललाट पर चोट के साथ ही पत्थर से बुरी तरह से आंखों को फोडऩे के साथ जबड़ा तोड़ रखा था। सीने पर रगड़ के निशान थे। मृतक ने सफेद लाइनदार शर्ट व आसमानी जिंस पहन रखी थी।