उदयपुर

‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, जान से मारने की धमकी मिलने के बाद केंद्र ने उठाया कदम

बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 3:37 PM IST
udaipur fies movie
Photo- Social Media

Udaipur Files Movie: राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में जानी की जान को खतरे की आशंका जताई गई थी। जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। अब उनके नोएडा स्थित आवास और दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान 24x7 तैनात रहेंगे।

Y श्रेणी सुरक्षा के तहत 8-11 सुरक्षाकर्मी, जिनमें कमांडो शामिल हैं, उनकी हिफाजत करेंगे। अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि 'यह सुरक्षा मुझे और निडर होकर राष्ट्रहित के मुद्दे उठाने की ताकत देगी।'

फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' 28 जून 2022 को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या पर आधारित है। जिसे लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद सहित कई संगठनों ने सांप्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए विरोध किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में हटा लिया। फिल्म अब 8 अगस्त को रिलीज होगी।

Updated on:
28 Jul 2025, 3:37 PM IST
Published on: