उदयपुर

VIDEO : पानी के लिए सड़क पर उतरे आंबावाड़ी के लोग

- पेयजल के लिए कलक्टर को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Apr 05, 2019
udaipur
VIDEO : पानी के लिए सड़क पर उतरे आंबावाड़ी के लोग

धीरेद्र् जोशी/उदयपुर. रामपुरा चौराहे के समीप स्थित आंबावाड़ी और वार्ड एक के लोगों ने शुक्रवार को पेयजल की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि कॉलोनी गत 15 से 20 वर्ष पूर्व ही विकसित हुई, लेकिन अब तक यहां सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई है।
शहर से सटी सीसारमा पंचायत के आंबावाड़ी क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ वार्ड एक के लोग भी जिला कलेक्ट्री पंहुच गए। लोगों ने प्रशासन से गर्मी में पानी उपलब्ध कराने की मांग की। आंबावाडी से पीने के पानी की पाइप-लाइन गुजरती है और इस पाइप-लाइन से शहर के बड़े क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति होती है। लेकिन आबांवाड़ी क्षेत्र में अब तक पाइन-लाइन नहीं बिछाई गई है। कनेक्शन नही होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में आबांवाडी के लोगों ने जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर पानी उपलब्ध करवाने की मांगी की। आंबावाड़ी के लोगांे ने क्षेत्र मे पाइप-लाइन बिछाने और वार्ड एक के लोगों ने पानी की सप्लाई समय पर करवाने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

पाइप-लाइन फोड़कर लेंगे पानी
प्रदर्शन करने आई महिलाओं में इतना रोष था कि उन्होंने क्षेत्र के समीप से गुजरने वाली बड़ी और मानसी वाकल की पाइन-लाइन फोड़कर पानी लेने की चेतावनी दे दी। महिलाओं ने कहा कि समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं की जाती तो पाइप-लाइन को फोड़कर पानी ले लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Published on:
05 Apr 2019 10:18 pm