उदयपुर

Video : नावडा की गोमती नदी में फंदे में फंसा मिला पैंथर

करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया वन विभाग की टीम ने

2 min read
Feb 21, 2024
Video : नावडा के गोमती नदी में फंदे में फंसा मिला पैंथर

सराडा. सराडा वन क्षेत्र के नावड़ा में गोमती किनारे जंगल में एक पैंथर फंदे में फंसा हुआ मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर का रेस्क्यू किया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार यह पैंथर कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था।जानकारी के अनुसार नावडा निवासी धूलजी पटेल व मोडजी पटेल के पशु बाड़े के कुछ दूरी पर बंदर चिल्ला रहे थे। इस पर जाकर देखा तो वहां फंदे में पैंथर फंसा हुआ दिखाई दिया। इस पर दोनों भागकर लौटे और ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। इधर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इस पर सहायक वनपाल करण सिंह और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने उदयपुर रेस्क्यू टीम को सूचना दी। इस पर दोपहर दो बजे उदयपुर से शूटर डीपी शर्मा और वाहन चालक अशोक जोशी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जब पोजिशन मिली तो पैंथर को बेहोश किया और फंदे से छुड़ाया गया। यह पैंथर नर है और कमर से फंदे में फंसा था। इसकी उम्र करीब 10 है।

देखने वालों की भीड उमड़ पड़ीराजस्थान पत्रिका ने पैंथर की समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की। ग्रामीणों ने बताया कि गोमती नदी के किनारे दर्जनों गांव में पैंथर का आतंक है। पैंथर आए दिन पशुओं का शिकार करता रहता है। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त था और वे खेतों में जाने से भी कतरा रहे थे।

यह रही टीमवन विभाग से रेंज प्रभारी जितेंद्र सिंह देवड़ा, शूटर डीपी शर्मा, भागचंद, गिरधारी सिंह, अशोक जोशी ,घनश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह ,खेमराज पटेल सहित पूरी टीम मौके पर उपस्थित रही।

शिकार की नियत से लगाया था फंदाघटनास्थल को देखकर लगता है कि शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार करने की नीयत से एक्सीलेटर के वायर से फंदा बनाया हुआ था इसमें पैंथर फंस गया।

Published on:
21 Feb 2024 10:33 pm
Also Read
View All