उदयपुर

उदयपुर में स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम, 5 युवतियां पकड़ी

उदयपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अम्बामाता थाना पुलिस ने यूआईटी सर्कल के पास सहेली मार्ग स्थित नेचर टच स्पा सेंटर पर दबिश देकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया।
less than 1 minute read
Feb 16, 2026
Spa-Center
AI जनरेटेड तस्वीर

उदयपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अम्बामाता थाना पुलिस ने यूआईटी सर्कल के पास सहेली मार्ग स्थित नेचर टच स्पा सेंटर पर दबिश देकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की संचालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि देह व्यापार में लिप्त पाई गईं पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया। एससी-एसटी सेल इंचार्ज डीएसपी नीतू ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से स्पा सेंटर पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि स्पा की सेवाओं की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। सेंटर संचालक रिया जैन सहित 6 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं देह व्यापार में संलिप्त पाई गई युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाबंद कर छोड़ दिया गया।

मामले की जांच एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस स्पा संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। बता दें, पर्यटन नगरी होने से यहां खासकर टूरिस्ट प्वाइंट के आसपास बड़ी संख्या में स्पा सेंटर खुले हैं। सहेलियों की बाड़ी भी सबसे बड़ा टूरिस्ट प्लेस हैं जिसके आसपास कई स्पा सेंटर संचालित हैं।

Updated on:
16 Feb 2026 02:20 pm
Published on:
16 Feb 2026 02:19 pm