उदयपुर

Rashmika-Vijay Wedding : उदयपुर में आज होगी विजय-रश्मिका की शाही शादी, शुभकामना संदेश में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

Rashmika-Vijay Wedding : झीलों की नगरी उदयपुर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आज शादी होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवार को शुभकामना संदेश भेजा है। शादी की सभी रस्में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होंगी।

2 min read
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना। फोटो पत्रिका

Rashmika-Vijay Wedding : झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रंग में रंगी हुई है। शहर से करीब 30 किमी दूर लग्जरी होटल मोमेंटोस एकाया में पारंपरिक रीति-रिवाज और आधुनिक ठाठ-बाट से रस्में चल रही हैं। बुधवार को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी में दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गुरुवार को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। सुबह 10 बजे पहले तेलुगु फिर शाम को कोडावा कम्युनिटी के रीति रिवाज से यह शादी पूरी होगी। विजय तेलुगु बैकग्राउंड से हैं और रश्मिका कोडावा बैकग्राउंड से, इसलिए दोनों संस्कार निभाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Madan Dilawar : मदन दिलावर का बड़ा ऐलान, राजस्थान में अब किसी भी कीमत पर नहीं रहेगा ‘कांग्रेसी बबूल’

साउथ इंडियन पंडित करेंगे पारंपरिक विधि

शादी की सभी रस्में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होंगी। दक्षिण भारत से बुलाए पंडित बुधवार को दिन में एयरपोर्ट पहुंचे। ये शुभ मुहूर्त में फेरों की विधि सम्पन्न करेंगे। समारोह में केवल 200 मेहमान शामिल हैं।

फूलों और लाइटिंग से सजा शाही वेडिंग वेन्यू

कपल ने हल्दी और मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। पीले और नारंगी फूलों से सजा मंडप, गुलाब की पंखुड़ियों से बना खास बैठका और चारों ओर हरियाली के बीच तैयार किया वेन्यू शाही अंदाज को दर्शाता है। टेबल डेकोरेशन में पीले प्रिंटेड कपड़े, रतन की कुर्सियां और फूलों की सादगी भरी सजावट नजर आई। फ्लोरल कार्ड में ‘रुशी’ और ‘विजय’ नाम भी दिखे, जो कपल के निकनेम बताए जा रहे हैं।

पीएम मोदी का बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार को शुभकामना संदेश भेजा है। इसमें लिखा कि सात फेरे जीवनभर के साथी और सच्चे मित्र बनने का प्रतीक हैं। उन्होंने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया और कहा कि उनका यह नया अध्याय प्रेम और भरोसे से भरा है, जो सिल्वर स्क्रीन पर रचे गए जादू से भी ज्यादा प्रेरक होगा।

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। उदयपुर में चल रही यह हाई-प्रोफाइल वेडिंग सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत संगम दिखा रही है।

फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए

फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बुधवार को शादी में पहुंचे। संदीप ने विजय और रश्मिका के साथ पुराने फिल्मी यादों को साझा किया। विजय ने उनकी तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में मेन लीड निभाया था, जबकि रश्मिका ‘एनिमल’ की लीड एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा, अभिनेता–डायरेक्टर राहुल रवींद्रन भी शादी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पर नया अपडेट, सुप्रीम कोर्ट पहुंची भजनलाल सरकार

Updated on:
26 Feb 2026 10:27 am
Published on:
26 Feb 2026 10:26 am
Also Read
View All

अगली खबर