उदयपुर

video : उदयपुर में सुबह-सुुुुबह चला यूआईटी का हथौड़ा, यूं ध्‍वस्‍त किए कब्‍जे

उदयपुर में सुबह यूआईटी ने तोड़े कब्जे, साठ फीट रोड में थे कब्जे, अब बनेगी रोड
2 min read
Dec 30, 2017
uit udaipur

उदयपुर . शहर के रोडवेज बस स्टैंड से कुम्हारों के भट्टे पर प्रस्तावित साठ फीट रोड पर आ रहे अतिक्रमण को शनिवार को नगर विकास प्रन्यास उदयपुर की टीम ने ध्वस्त किए। टीम ने वहां पर कच्चे और पक्के कब्जों को ध्वस्त किया। शनिवार सुबह करीब छह बजे यूआईटी की टीम मौके पर पहुंची और सचिव रामनिवास मेहता के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की।

टीम ने प्रस्तावित सडक़ में आने वाले कब्जों को ध्वस्त किया। इस दौरान प्रभावित लोगों ने विरोध भी किया और कुछ भाजपा नेता भी वहां पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, ओएसडी ओपी बुनकर, तहसीलदार गोवर्धन सिंह झाला आदि उपस्थित थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस जाब्ता व यूआईटी के होमगार्ड तैनात थे। इन अतिक्रमणों को हटाने के बाद रोडवेज बस स्टैंड व हिरणमगरी से आने वाली सडक़ को इस सडक़ से कनेक्ट कर दिया जाएगा।

नए साल की मस्ती में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, देर रात नाकाबंदी में वाहन की जांच

उदयपुर. नए साल की मस्ती में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने शुक्रवार देर रात नाकाबंदी कर जांच की। इस संबंध में जयपुर पुलिस मुख्यालय और स्थानीय अधिकारियों के आदेश के बाद शहर के सभी थानों की पुलिस सड़क पर दिखी। पुलिस ने रात 2 बजे तक नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। नशे में कई चालकों व संदिग्ध घूमते लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई देर रात तक जारी रही। हर चौराहे पर धरपकड़ से वाहन चालक सहमे रहे। हर कोई कार्रवाई के बारे में पूछता रहा। ग्‍ााैैरतलब है कि न्‍यू ईयर की मस्‍ती में कई लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस पहले ही वाहनचालकों को सावचेत कर रही है।

Published on:
30 Dec 2017 06:32 pm