
उदयपुर . गत दिनों बारिश के बाद तापमान कुछ नीचे उतरा, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी। इधर, सोमवार को गर्मी ने पुन: अपने तेवर दिखाए और पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच गया। ऐसे में शहरवासी खासे परेशान रहे।
गत दिनों बारिश होने से अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री नीचे आया, लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही पारा फिर चढऩे लगा है। सोमवार को तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पुन: 43 डिग्री सेल्सियस के करीब चला गया। इससे दिनभर तेज गर्मी ने लोगों को परेशान रखा।
डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार को क्रमश: 41.6 और 29.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी चार से पांच दिन तक गर्मी बरकरार रहने की संभावना है। इसके बाद प्री-मानसून की दस्तक होगी। मानसून की आवक जून के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है।
READ MORE: सरकार पर निर्भरता की आदत बदलो -कटारिया
उदयपुर . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने जवानों से कहा कि अगर हम साल में एक बार दीवाली पर अपने क्वार्टर के कमरों की पुताई कर दें तो मैं सोचता हूं मकान की उम्र को हम बड़ा सकते है। हम सरकारी काम को ऐसा समझते हैं कि जो करेगी सरकार ही करेगी तो हमें इसे बदलना होगा।
कटारिया ने सोमवार को पुलिस लाइन में बनने वाले 40 क्वार्टर के शिलान्यास समारोह में जवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में जब गृहमंत्री तब पूरे राजस्थान में 19 हजार क्वार्टर थे, उनमें से आधे से ज्यादा खराब हो गए। सरकार ने एक साथ 10 हजार क्वार्टर बनाने का निर्णय किया। जहां-जहां जमीन उपलब्ध हो रही है वहां काम शुरू हो रहा है। उदयपुर में 40 क्वार्टर उसके तहत बन रहे हैं।
9.35 करोड़ रुपए की लागत से यहां तीन मंजिला चार कॉम्पलेक्स बनेंगे। तीन चरणों में होने वाला काम आठ माह में पूरा होगा। इसी तरह पूरे राजस्थान में क्वार्टर निर्माण के कार्य चल रहे हैं।