उदयपुर

Weather Update : मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी, इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें 11-12-13-14 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। जानें 11-12-13-14 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Weather Update Meteorologists predict a severe cold this year IMD Alert 11- 12- 13-14 November How weather Rajasthan Udaipur
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : उदयपुर में पिछले दिनों से अचानक बढ़ी सर्दी का जोर जारी है। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को पारे में 2 डिग्री का सुधार हुआ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं सर्दी की तेजी का अहसास दिला रही है। ठंड के चलते अलसुबह से छाया कोहरा दोपहर तक भी बना नजर आ रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानना है कि इस बार दिसम्बर-जनवरी की सर्दी नवम्बर में ही पड़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस साल सर्दी पिछले वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात के बाद सर्दी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में पिछले तीन-चार दिनों से ठंड का अहसास तेजी से होने लगा है। उत्तरी प्रदेशों से आ रही ठंडी हवा के चलते उदयपुर समेत प्रदेश के 12 जिलों में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम ठंडी हवा से जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। सुबह-शाम घरों से निकलने वाले ऊनी वस्त्रों में लिपटे नजर आ रहे हैं। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिसका असर आधे नवम्बर बाद तेजी से देखने को मिलेगा।

उदयपुर : चांदपोल मार्ग पर सर्दी से बचाव करती युवती। फोटो पत्रिका

आगे क्या : यह जानें स्थिति

1- सोमवार सुबह आसमान साफ रहेगा, दिन में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और रात में तापमान करीब 12 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
2- 11 से 13 नवम्बर को हल्की धुंध के साथ मौसम स्थिर रहेगा। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री और रात को 10 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।
3- 14 नवम्बर को मौसम कुछ और ठंडा महसूस होगा। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम लगभग 10 डिग्री ही रहने की संभावना है।

बीते वर्षों में नवम्बर का न्यूनतम तापमान

वर्ष : सबसे कम न्यूनतम
2024 : 8.7
2023 : 10.9
2022 : 8.4
2021 : 8.2
2020 : 7.3
2019 : 12.0
2018 : 9.2
2017 : 8.0
2016 : 9.8
2015 : 8.0

और गिरेगा तापमान

तापमान में लगातार गिरावट की वजह पश्चिम हिमालय में 4 दिन पहले हुई बर्फबारी है। हिमालय क्षेत्र से चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानों तक पहुंच रही है। आगामी दिनों में भी तापमान में कमी होगी और सर्दी असर दिखाएगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह में रातें और भी ज्यादा सर्द रहेगी।
प्रो. नरपतसिंह राठौड़, मौसमविद

Updated on:
10 Nov 2025 02:21 pm
Published on:
10 Nov 2025 02:19 pm