
भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी निवासी उर्मिला मेनारिया जिले की एक मात्र महिला है, जिन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया है। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के साथ ही ये ठान लिया था कि जैसे ही वह ठीक होती हैं, वह तत्काल प्लाज्मा डोनेट करेंगी। अब तक उदयपुर में 151 लोगों ने प्लाज्मा दान किया है, इसमें शामिल ये इकलौती महिला है।
-----
सभी को आगे आना चाहिए...
संक्रमण होने के बाद कुछ परेशानी थी, लेकिन में मन में लोगों की मदद की इच्छा थी। उर्मिला ने बताया कि और उनके पति युगल किशोर पानेरी संक्रमित हुए तो वह ठीक होने की राह देख रहे थो। उर्मिला विद्या भवन पब्लिक स्कूल में ड्राइंग टीचर हैं। उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर को उन्हें बुखार आया था, 12 को टेस्ट करवाए थे। इसके सात दिन बाद नोर्मल हो गए थे। घर में होम क्वारंटीन थे, 28 सितम्बर को 14 दिन पूरे हो चुके थे। घर में पति पानेरी सहित उनके बड़े भाई ख्यातिप्रसाद पानेरी व उनकी सास हेमलता पानेरी भी संक्रमित हो गए थे।
----
मां ने कहा कि मैं भी प्लाज्मा दूंगी...
उर्मिला ने बताया कि उनकी मं प्रेमलता मेनारिया उनके संपर्क में आकर संक्रमित हो गई थी।
सभी को प्लाज्मा डोनेट करना चाहिए, महिलाओं को आगे आना चाहिए। 28 वर्ष में जो काम किया है इससे बहुत सुकून मिला है। पति पानेरी रक्तदाता युवा वाहिनी से जुड़े हुए है। शहर में खून की कमी होने पर लक्ष्मीलाल लढ़ा को जरूरत थी। उन्होंने संपर्क किया और फिर मदद का। मां प्रेमलता मेनारिया भी संपर्क में आने से संक्रमित हो गए थे। पिता यशवन्त मेनारिया व मां ने खूब सपोर्ट किया। जिसे प्लाज्मा लेने वालों ने पैसा देने का प्रयास किया था लेकिन नहीं लिए। मां ने कहा था कि वह भी देने के लिए राजी है, लेकिन अधिक उम्र के कारण ये नहीं पाया।