उज्जैन

एक समाचार ने बिछड़े परिजन को मिलाया, सब बोलें थेक्यू पत्रिका

शैव महोत्सव में लापता हुए बुजुर्ग - २८ घंटे बाद बगीचे में मिले वृद्ध , बेटा-पोता और परिजन बोले-धन्यवाद पत्रिका..
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2018, 4:55 PM IST
patrika
एक समाचार ने बिछड़े परिजन को मिलाया, सब बोलें थेक्यू पत्रिका

उज्जैन. धार्मिक यात्रा में बिछड़े लोग काफी प्रयासों से मिल पाते है, लेकिन शैव महोत्सव में लापता हुए एक बुजुर्ग पत्रिका समाचार से ही परिजनों तक पहुंच गए। शैव महोत्सव में शामिल होने आए एक वृद्ध लक्ष्मणराव पाठक (८०) शुक्रवार तड़के टहलने के लिए धर्मशाला से निकले थे फिर नहीं लौटे। परिजनों से उन्हें काफी तलाश, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। इधर, उनके लापता होने की खबर फोटो सहित पत्रिका खबर में छपी। इस खबर के आधार पर एक व्यक्ति ने बुजुर्ग को पार्क में पहचान लिया और परिजनों को सूचना दे दी। महाकाल धर्मशाला से लापता हुए ८० साल के वृद्ध पत्रिका की मदद से परिजनों को मिल गए। करीब २८ घंटे बाद बेटे, पोते और अन्य परिजनों ने वृद्ध के सकुशल मिलने पर पत्रिका को धन्यवाद दिया।

पाठक शैव महोत्सव के लिए नागनाथ संस्थान औंढ़ा नागनाथ जिला हिंगोली महाराष्ट्र के ४० सदस्यों का दल के साथ उज्जैन आए थे और महाकाल धर्मशाला में ठहरे थे। यह जानकारी शनिवार को पत्रिका में सचित्र प्रकाशित हुई थी। नागनाथ संस्थान औंढ़ा नागनाथ जिला हिंगोली महाराष्ट्र के मुख्य पुजारी मनोहर दत्तात्रय भोपी, पाठक के बेटे दिनेश और पोते दर्शन ने बताया कि शनिवार की सुबह फोटो पत्रिका में देखने के बाद एक अनजान व्यक्ति ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को वृद्ध के नृसिंह घाट के बगीचे में होने की सूचना दी। सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ ने परिजनों को मंदिर के कर्मचारियों के साथ नृसिंह घाट के बगीचे में भेजा तो लक्ष्मणराव पाठक अनजान व्यक्ति के बताए गए स्थान पर बैठे हुए मिल गए। मंदिर समिति के वाहन से उन्हें धर्मशाला लाया गया। लक्ष्मणराव पाठक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पत्रिका को धन्यवाद देने के साथ मंदिर समिति और व्यवस्था में तैनात अन्य कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने रातभर परिजनों के साथ लक्ष्मणराव पाठक को तलाशा। वह रास्ता भटक गए थे।

Published on: