
अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर पूरा देश राममय हो चला है। मध्यप्रदेश में भी जश्न और उत्सव का माहौल है। इसी रंग में धार्मिक नगरी उज्जैन भी रंगा है। यहां महाकाल मंदिर में दिन की शुरुआत दीपावली मनाकर की गई। दीपावली सा ये नजारा महाकाल की भस्मआरती में भी नजर आया। भस्मारती के दौरान जहां परिसर में दीपावली सजी। वहीं फुलझड़ी भी जलाई गई। आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक उत्सव उज्जैन में भी कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है।
महाकाल मंदिर में आज के आयोजन
- आपको बता दें कि आज महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है।
- भस्मआरती से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
- जैसे ही भगवान अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वैसे ही महाकाल मंदिर में 5 फीट 9 इंच की अगरबत्ती प्रज्ज्वलित की जाएगी।
- ये अगरबत्ती गोबर, घी, चंदन के फूलों के साथ ही हवन सामग्री का उपयोग कर बनाई गई है।
- इसके बाद महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा।
- वहीं दोपहर में महाआरती की जाएगी।
- मंदिर की भोजशाला में 6 टन हलुवा तैयार किया जा रहा है।
- महाआरती के बाद यह हलुवा प्रसाद स्वरूप उपस्थित भक्तों को वितरित किया जाएगा।