उज्जैन

एमपी में टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड, इस दिन 22 हजार लोग एक साथ जलाएंगे 27 लाख दीये

गुड़ी पड़वा के मौके पर उज्जैन में स्थित शिप्रा नदी के तट पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान एक साथ करीब 27 लाख दिए जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

2 min read
Shiv   Jyoti Arpanam Festival on Gudi Padwa
एमपी में टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड, इस दिन 22 हजार लोग एक साथ जलाएंगे 27 लाख दीये

मध्य प्रदेश में स्थित बाबा महाकाल की नगरी में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। ये रिकॉर्ड एक जगह पर एक साथ सबसे अधिक दीये जलाने पर आधारित होगा। दरअसल, हिंदू नववर्ष की शुरुआत गुड़ी पड़वा से होती है। इसी दिन उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर एक साथ करीब 27 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए बल्क में दीये, रुई, तेल, कपूर, माचिस का ऑर्डर दे दिया है। बता दें कि ये लाखों दिये 22 हजार वॉलिंटियर एक साथ मिलकर जलाएंगे।

अवंतिका नगरी 9 अप्रैल को अयोध्या के 22.23 लाख दीपों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की जा रही है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर इस दिन उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें शिप्रा तट पर 27 लाख दीये प्रज्जवलित करने की योजना है। तैयारी के लिए 30 लाख दीये, 50 हजार लीटर तेल, 4 क्विंटल रुई, 550 किलो कपूर, 50 हजार मोमबत्ती और 10 हजार माचिस का ऑर्डर दिया गया है। उज्जैन नगर निगम की ओर से 15 जिलों से दीये मंगवाए गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। काम का जिम्मा चार एजेंसियों को सौंपा गया है। दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम के लिए 22 हजार वॉलिंटियर की ड्यूटी लगाई जाएगी। वॉलिंटियर की टीम गठित होना शुरू हो गई है। एक आंकलन के अनुसार दीप प्रज्जवलन पर 5 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

शिव ज्योति अर्पणम के तहत पिछले साल उज्जैन में 18 लाख 82 हजार 229 दीय प्रज्जवलित किए गए थे। शिप्रा तट पर हुए इस आयोजन से 2022 में अयोध्या में 15.75 लाख दीयों का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा था। अयोध्या में 2023 में 22.23 लाख से अधिक दीये प्रज्जवलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था।

Published on:
21 Mar 2024 12:02 pm