उज्जैन

video : बीएसएनएल की सभी यूनियन भूख हड़ताल पर!

ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल की तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 2:36 PM IST
patrika
ujjain news,BSNL employees,bsnl employees strike,bsnl employees strike today,

उज्जैन. बीएसएनएल की सभी यूनियनों एवं एसोसिएशनों द्वारा राष्ट्रीय आव्हान पर तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार से की जा रही है। 24, 25, 26 जुलाई को भूख हड़ताल के तहत तीनों दिन बारी-बारी से कर्मचारी एवं अधिकारी देवासगेट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर सुबह 11 से 4 बजे तक भूख हड़ताल कर भोजनावकाश में नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें

- वेज रिवीजन
- पेंशन रिवीजन
- बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम
- एक्च्युअल बेसिक पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन

बीएसएनएल यूनाइटेड फोरम के संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल कर्मियों की तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई है। बीएसएनएल को 4-जी स्पेक्ट्रम देने सहित चार मांगों को लेकर बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मंचारियों ने 24 जुलाई से तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ की है।

बारिश के बीच टेंट में नारेबाजी
भारी बारिश के बीच 300 से अधिक हड़ताली कर्मियों ने टेंट लगाकर नारेबाजी की। देवास गेट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 11 से 4 बजे तक भूख हड़ताल चलेगी। इस दौरान कर्मचारी और अधिकारीगण प्रदर्शन व नारेबाजी करेंगे।


भूख हड़ताल में मनोज शमाज़्, पी के शुक्ला, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश कारपेंटर, आर के लालावत, आर के साहू, रमाशंकर बेलगोत्रा, अजुज़्न गाडेकर, एस पी बिलावल, संजय शमाज़्, रामबाबू, प्रकाश चौरसिया,बी आर गायके, बाबूलाल, महेश पांडेय, घनश्याम कुशवाह, जगदीश कुमावत, हेमंत अरोरा, प्रकाश लाड़, हेमंत राठौर, महेश यादव, अजय गेहलोत, जी के जायसवाल, विशाल जोहरे,परमानन्द बोराना आदि शामिल रहें ।

Published on: