10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई ट्रेन की सौगात… पहले दिन इन बर्थ पर हुआ सफर

मिली सौगात... इंदौर-पुणे एक्सप्रेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 23 Jul 2018, 6:27 PM IST

patrika

नई ट्रेन की सौगात... पहले दिन इन बर्थ पर हुआ सफर

खाचरौद. भाजपा के चार वर्ष के कार्यकाल में ट्रेने लेट होना बंद हो गई है। ट्रेनों के लिए पूर्व में कई घंटो इंतजार करना पड़ता था, परंतु अब ऐसा नहीं हैं। भाजपा की सरकार में ट्रेन की स्पीड बड़ी हैं। जिससे ट्रेनें काफी हद तक तक समय पर अपने गन्तव्य पर पहुंच रही हैं। पहले से ज्यादा सफाई व्यवस्था भी सुधरी है। पहले रेलवे टै्रक पर कचरा पसरा रहता था , परंतु अब सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। यह विचार इन्दौर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज के अवसर पर अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि मालवीय ने व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि में केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर रेलवे की सुविधा यात्रिाओं के लिए है न कि रेलवे की आमदनी के लिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह शेखावत उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, नपा अध्यक्षा कलेश शर्मा, जनपद अध्यक्षा श्यामुबाई मालवीय, नगर मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल संगीतला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष लालसिंह बंजारी, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सेठी, डीसीएम विपुल सिंघल, डीएम योगेश शर्मा, डीएन नरेन्द्र मीणा आदि मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत डीआरएम आर एन सोनकर ने किया। ड्रायवरों का सम्मान भी किया गया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम धाकड़, सांसद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, सुरेश छाजेड़, विनोद चतुर्वेदी, संजय मेहता, जीवनसिंह आंजना, पंकज निगम, राकेश राठौर, धर्मेन्द्र सेन, नागदा नपा पूर्व अध्यक्ष गोपाल यादव, शोभा यादव, महेश व्यास, नरेन्द्र कोठारी आदि मौजूद थे।

पहले दिन हुए दो रिजर्वेशन

ट्रेन के स्टॉपेज के अवसर पर खाचरौद से चिंचुवाड़ (महाराष्ट्र) तक के दो रिजर्वेशन हुए। प्रथम दो रिजर्वेशन में आकांक्षा लुणावत एवं अर्पण लुणावत के रिजर्वेशन एस8 कोच में बर्थ नं. 43 एवं 46 पर हुए। दोनों यात्री का अतिथियों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा के मंगलमय होने की कामना की।