
उज्जैन. सीएम हेल्पलाइन से असंतुष्ट आवेदकों से जिले के एसपी, एडिशनल एसपी व संबधित अधिकारियों ने शनिवार को एक साथ पुलिस कंट्रोल रूम में मुलाकात कर उनकी शिकायतों का निराकरण किया। पहली बार पुलिस द्वारा आयोजित आवेदक देवो भव: नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने निराकरण के लिए आए ३७२ आवेदकों और उनके साथ आए परिजनों को भोजन भी कराया।
पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह ११ बजे से सीएम हेल्पलाइन से असंतुष्ट जिले के ३७२ आवेदकों को बुलाया गया था। इनमें से ५० आवेदकों का तुरंत निराकरण किया। इसके लिए एसपी सचिन अतुलकर, एएसपी प्रमोद सोनकर, अभिजीत रंजन, नीरज पाण्डेय, पुलिस के आला अधिकारी व प्रकरण सम्बधित अधिकारियों ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी संतुष्टी की।
आवेदकों को भोजन के पैकेट भी
एसपी सचिन अतुलकर के अनुसार पीडि़त आवेदक थाने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने वाले से मिली प्रकरण सम्बधित जानकारी से संतुष्ट नहीं होता है। कईं बार अन्य मामलों को लेकर भी आवेदक की शिकायत का निराकरण नहीं हो पाता। एेसे में आवेदक को सामने बैठाकर उसकी शिकायतों का निराकरण जरूरी है। इसके लिए पुलिस ने आवेदक व उसके साथ आने वाले परिजन को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध करवाए गए।
मंगलवार को ११ बजे फिर होगा कार्यक्रम
एएसपी प्रमोद सोनकर के अनुसार इस कार्यक्रम की रूपरेखा पिछले दिनों एसपी के निर्देशों में तैयार की गई थी, आयोजन में ३७२ आवेदक पहुंचे थे, जिनमें से ५० से ज्यादा मौके पर ही संतुष्ट होकर घर लौटे हैं। अब तक मिले रिस्पोंस को देखकर मंगलवार को एक बार फिर सुबह ११ बजे से आवेदक देवो भव: का आयोजन किया जाएगा।
ये हुए संतुष्ट