उज्जैन

सिंहस्थ में श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे महाकाल के दर्शन, CM ने किया ऐलान

Ujjain Simhasta 2028: गुरुपूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उज्जैन पहुंचे। कालभैरव, विक्रांत भैरव, सांदीपनि आश्रम में दर्शन किए। शिप्रा में नौका विहार कर सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा की।

2 min read
Jul 11, 2025
CM Mohan Yadav Gurupurnima Kalbhairav Ujjain Simhasta 2028 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया एक्स)

Ujjain Simhasta 2028: सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गुरुवार को गुरुपूर्णिमा पर उज्जैन आए। उन्होंने महर्षि सांदीपनि आश्रम, कालभैरव मंदिर और विकांत भैरव के दरबार पहुंचकर दर्शन कर पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालु जल, वायु और सड़क तीनों मार्ग से सुविधापूर्वक मंदिरों तक पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे।

सांदीपनि आश्रम में उन्होंने कहा कि एक वि‌द्यार्थी का सर्वांगीण विकास कैसे हो सकता है, इसका इतिहास 5 हजार साल पहले उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में रचा जा चुका है। पूजा अर्चना पंडित राजेश जोशी ने संपन्न करवाई। मुख्यमंत्री ने अतिप्राचीन श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किए।

ये भी पढ़ें

ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी कार, ‘कॉमन मैन’ की तरह उतरे और आम खरीदने लगे सीएम मोहन यादव

गुरुपूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि को किया याद

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कई वर्षों से लगातार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनि आश्रम में आकर दर्शन और पूजा अर्चना करते हैं। महर्षि सांदीपनि आश्रम का अतीत अत्यंत गौरवशाली और अ‌द्वितीय रहा है। लगभग 5000 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा और बलराम ने यहां आकर महर्षि सांदीपनि से विद्या ग्रहण की।

श्रीकृष्ण ने यहां उनके गुरु महर्षि सांदीपनि व्यास से बहुत कम दिनों में 14 वि‌द्या और 64 कलाओं का अध्ययन किया। महर्षि सांदीपनि की शिक्षा से ही भगवान श्री कृष्ण को विश्व गुरु की उपाधि मिली। वर्तमान में भारत फिर अपने गौरवशाली अतीत को प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी को गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसोदिया एवं अन्य अधिकारी थे।

नौका विहार कर घाटों के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री विकांत भैरव के मंदिर पहुंचकर भगवान श्री विकांत भैरव के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। दर्शन कर भगवान श्री विक्रांत भैरव से देश प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने माता शिप्रा को प्रणाम किया और नौका विहार कर घाट निर्माण के कार्यों का जायजा लिया।

सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे 29 किमी से अधिक लंबे घाट निर्माण के कार्य से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान कर सकेंगे। इसके साथ ही जल मार्ग के शुरु होने से श्रद्धालु जल, वायु और सडक़ तीनों मार्ग से सुविधापूर्वक मंदिरों तक पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर रवि सोलंकी, डॉ अभिमन्यु यादव उपस्थित रहे।

काल भैरव से की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री काल भैरव के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजन अर्चन कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन पुजारी ओमप्रकाश चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी ने संपन्न करवाया। इस अवसर पर डॉ यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी प्राचीन विरासत को सहेजकर 'विरासत से विकास' के ध्येय को आत्मसात कर तीव गति से विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनेगा।

ये भी पढ़ें

MPPSC: लाखों बेरोजगार युवाओं को एमपीपीएससी ने दिया बड़ा धोखा, ये है मामला

Published on:
11 Jul 2025 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर