उज्जैन

आज उज्जैन नहीं आएं दिव्यांग, सीएम का प्रोग्राम हो गया स्थगित

दिव्यांगों का रोजगार मेला भी आयोजित होना था, अब अगले सप्ताह हो सकता है शुभारंभ
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 9:04 PM IST
patrika
cabinet meeting,ujjain news,chief minister shivraj singh chauhan,Divyang,Union Minister Thawarchand Gehlot,

उज्जैन. दिव्यांगों के कृत्रिम अंग निर्माण के लिए शहर में शुरु होने हो रहे एलिम्को सहायक उत्पादन केंद्र का उद्घाटन एन वक्त पर टल गया है। आयोजन को लेकर प्रमुख लोगों को आमंत्रण सहित डोम-पांडाल आदि को लेकर तैयार शुरू हो गई थी। अंतिम दौर की तैयारियों के बीच एन वक्त पर कार्यक्रम स्थगित होने के पीछे होने वाली केबिनेट बैठक को कारण माना जा रहा है।

देवासरोड अभिलाषा कॉलोनी के सामने ग्राम मानपुरा में एलिम्को सहायक उत्पादन केन्द्र का निर्माण किया गया है। यहां दिव्यांगों के कृत्रिम अंग व अन्य संसधानों का निर्माण होगा। शहर में शुरु होने वाले इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन शनिवार को होना था। इसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह शामिल होने वाले थे। आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर डोम-टैंट, मंच आदि लगाने की तैयारी शुरू हो गई थी लेकिन दो दिन पूर्व कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को केबिनेट मिटिंग है जिसमें केंद्रीय मंत्री गेहलोत भी शामिल होंगे जिसके चलते उद्घाटन कार्यक्रम टालना पड़ा है। अब अगले सप्ताह एलिम्को सहायक उत्पादन केंद्र के शुभारंभ की संभावना है।

आज नहीं आएं दिव्यांग
सहायक उत्पादन केंद्र के उद्घाटन के साथ ही दिव्यांगों के लिए रोजगार व ऋण वितरण मेला भी आयोजित होना था। अपरिहार्य कारणों से उद्घाटन के साथ दिव्यांगों के लिए लगने वाले इस मेले को भी स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए दिव्यांग शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर नहीं आएं।

8 लाख से संवरेगा पूजा नगर का पार्क

उज्जैन। वार्ड ४२ स्थित पूजा नगर का पार्क ८ लाख रुपए की लागत से संवरेगा। यहां पौधे, घास के साथ मनोरंजक झूले आदि लगेंगे। शुक्रवार को महापौर मीना जोनवाल, विधायक मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। एमआईसी मेंबर व क्षेत्रीय पार्षद राधेश्याम वर्मा ने क्षेत्रीय लोगों ने साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने लोगों से कहां की वे एक समिति बनाकर उद्यान विकास के बाद इसकी देखभाल का जिम्मा संभाले। क्षेत्र के नितिन मुसले, अनिल तिवारी, रेखा शाहपुरकर, चित्रलेखा वाड, विशेष छाबड़ा, प्रेरणा कुलकर्णी, अर्चना तिवारी, अलका जाधव आदि उपस्थित रहे।

जगतगुरू आदिशंकराचार्य जयंती पर माल्यर्पण
उज्जैन। जगतगुरू आदिशंकराचार्य जी की जयंती के पावन अवसर पर महाकाल मंदिर स्थित सभा मण्डप में अतिप्राचीन कालीन जगतगुरू आदिशंकराचार्य की प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल ने माल्यार्पण किया। सुरेश गिरी, बुद्धिविलास उपाध्याय, दिपक डोरवाल आदि उपस्थित रहे।

Published on: