
बडऩगर. तहसील के कृषकों द्वारा फसल नुकसानी बीमें की प्रीमियम राशि समान व समय पर जमा करने के बाद भी किसानों के बैंक खातों में बीमे की राशि कम जमा हुई है और कई को प्राप्त भी नहीं हुई है। इस समस्या को लेकर तहसील सैकड़ों किसान बुधवार को नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्रसिंह सौलंकी के साथ एसडीएम एकता जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शासन की योजना के अनुसार कृषकों ने प्राकृतिक आपदा से नुकसानी होने पर फसल बीमा करवाया था। तहसील के ग्राम अकोलिया, टकरवदा, मुंगावदा, लसुडिय़ा, करड़वास के किसानों ने फसल नुकसानी बीमे के प्रीमियम समान एवं समय पर जमा कराई थी। उसके बाद भी किसानों के बैंक खातों में बीमे की राशि कम जमा हुई या प्राप्त ही नहीं हुई। किसानों का कहना है कि वर्ष 2017 की फसल बीमा की पूर्ण राशि भी आज तक हमें प्राप्त नहीं हुई है। समस्या के कारण तहसील के किसानों में रोष है। ज्ञापन में कृषकों को फसल बीमा राषि वितरण किये जाने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन निहालसिंह गुर्जर ने किया। विजयसिंह, आत्माराम, अंबाराम गुर्जर, जितेंद्रसिंह देवड़ा, सूर्यपालसिंह, लखनपालसिंह, बनेसिंह, राजाराम, मनोहरसिंह, सिद्धुलाल, गोरधनसिंह, धारासिंह, भारतसिंह, कृष्णदास, घनश्यामसिंह, तुफानसिंह, महिपालसिंह, बाबूसिंह, राहुलसिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
तराना में सौंपा ज्ञापन
तराना ञ्च पत्रिका. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तराना द्वारा किसानों की फस्ल बीमा राशि नहीं देने पर प्रशासन के खिलाफ महिदपुर नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रमुख मार्गो से तहसील परिसर पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हुई। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ किसानों की समस्याओं को रखा जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार ने मांग की है कि जल्द ही किसानों की बीमा राशि दी जाए। ्रतराना तहसील के लगभग 95 प्रतिशत किसान बीमा राशि से वंचित है। प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों को बीमा राशि दी जाए एवं चने की फसल भावांतर योजना के तहत जो सरकार ने खरीदी है उसका भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।
किसान नेता गंगा सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कानड़ी, राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तराना गजराज सिंह चौहान ने अनुविभागीय दंडाधिकारी से मांग की है कि सात दिन में आवारा गायों की व्यवस्था करें ताकि किसान अपनी फसलों का नुकसान होने से बचें। इसके बाद अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन महेश रावल ने किया। संचालन कप्तानसिंह पंवार ने किया।
संजय यादव शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तराना, रामसिंह सोंति कांग्रेस नेता, कैलाश गोठी, राजेश पाटीदार ्रब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी माकड़ौन, बनेसिंह गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस तराना, कैलाश पाटीदार, अशोक मित्त, महेश जोशी एडवोकेट, चंद्रप्रकाश भट्ट, हरजीत सलूजा, विष्णु प्रसाद मालवीय, नरेंद्र सोलंकी, शेख यासीन, सैयद नियामत अली, मेहमानसिंह गुर्जर, सोहनसिंह भटुनी, नरेंद्र सोंति, दिलीप सोलंकी आदि मौजूद थे। आभार अटल पंड्या ने माना। जानकारी प्रदीप वाजपेयी ने दी।