10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम मंडी में इंजीनियर की मनमानी…फिर निर्माण कार्य में कमी, छोटा बना दिया काउकेचर काम का नहीं

रतलाम मंडी में इंजीनियर की मनमानी...फिर निर्माण कार्य में कमी, छोटा बना दिया काउकेचर काम का नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Gourishankar singh Jodha

•

Updated: 25 Jul 2018, 1:02 PM IST

patrika

रतलाम मंडी में इंजीनियर की मनमानी...फिर निर्माण कार्य में कमी, छोटा बना दिया काउकेचर काम का नहीं

रतलाम। कृषि उपज मंडी में इंजीनियर की मनमानी के चलते कई कार्य आज तक अधुरे पड़े हैं तो जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनमें कई प्रकार की कमियां है, जिस कारण से जिस उ²ेश्य को लेकर बनाए गए वह पूरे नहीं होते। मंडी प्रशासन को कई बार मंडी इंजीनियर के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की गई, लेकिन लगता है इंजीनियर पर सब पर भारी है। यहां तक ही बोर्ड सदस्यों ने भी शेड निर्माण, गेट निर्माण, प्लेटफार्म निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को लेकर सामुहिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाने तक की मांग कर डाली थी, फिर भी इंजीनियर डटे हुए है कोई कार्रवाई नहीं। मंडी का लाखों रुपए निर्माण कार्य के नाम पर बहाया गया, लेकिन आज भी किसान, व्यापारी परेशान होते रहते हैं। ऐसा नहीं की मंडी प्रशासन और यहां सचिव व प्रभारी इनके कार्यों से अनभिज्ञ है, जानते हुए भी कुछ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी में बरसों से किसान-व्यापारियों के साथ कर्मचारी भी परेशान है, लेकिन कोई हल निकल ही नहीं रहा है। पिछले दिनों इस समस्या से निजात पाने के लिए मंडी इंजीनियर द्वारा मुख्य मंडी गेट को बंद कर काउकेचर बनाया गया, लेकिन वह भी जिस उ²ेश्य को लेकर बनाया गया था पूरा करता नजर नहीं आ रहा है। हालात ये है कि मवेशी अब भी काउकेचर फांदकर मंडी में प्रवेश कर रहे हैं। हाल यह है कि शासन के लाखों रुपए पानी में, उ²ेश्य पूरा नहीं और उपर से परेशानी फिर वहीं मुंह चिड़ाती नजर आ रही है।

हर दिन 40-50 मवेशी सुबह से शाम तक रहते

उल्लेखनीय है कि सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी मवेशियों की गौशाला के रूप में तब्दिल हो रही है, क्योंकि यहां हर दिन 40-50 मवेशी सुबह से शाम तक रहते है। किसान-व्यापारियों की पड़ी उपज का नुकसान करते हैं और मंडी सुरक्षाकर्मी इन्हे दिनभर इधर से उधर भगाते नजर आते हैं। मंडी इंजीनियर राजेंद्र भावसार ने बताया कि गेट आज चालू कर दिया है, काउकेचर भी चालू कर दिया है। काउकेचर सवा चार फीट के बनाए है, दो-तीन स्थानों पर देखकर बनाया है। उसके ऊपर से अगर मवेशी कुद कर निकल रहे हैं तो उसे दिखवाता हूं। सवा लाख रुपए में निर्माण हो गया है, बाऊंड्रीवाल को बना दी थी उस पर पेड़ गिर गया था, फिर से बना दिया था।

काउकेचर छोटा बना दिया है...
मवेशियों की रोकथाम के लिए बनाए जा रहे काउकेचर का काम पूर्ण हो गया, मिट्टी हटा दी है। इंजीनियर राजेंद्र भावसार को बताया था कि काउकेचर छोटा बना दिया है। जिस उ²ेश्य को लेकर बनाया था, वह भी हल नहीं हो रहा है। हां सहीं है मवेशी उसे फांदकर निकल रहे हैं। बाउंड्रीवाल पूरी बना दी है।
एमएल बारसे, सचिव कृषि उपज मंडी, रतलाम