सहकारिता सचिव अभय कुमार ने बताया कि खरीफ सीजन-2018 में राजफैड द्वारा नैफेड के लिये समर्थन मूल्य पर सरसों, चना एवं गेहूं तथा बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन की खरीद की गई थी। गेहूं एवं लहसुन का बेचान करने वाले सभी किसानों को भुगतान किया जा चुका है। 16 जून, 2018 तक उपज का बेचान करने वाले किसानों को भुगतान करवाया जा चुका है। सरसों के 13 हजार 521 एवं चना के 37 हजार 980 शेष किसानों को शीघ्र भुगतान करवाने के लिये नैफेड से राशि प्राप्त करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।