
अलवर ।
राजस्थान के अलवर में चल रहा मॉब लॉन्चिंग मामले में रकबर की मौत के कारणों पर चल रहे विवाद के बीच उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके एक हाथ व एक पैर की हड्डी सहित पसलियां टूटी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रकबर के शरीर पर 12 स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पत्रिका के पास इस रिपोर्ट की ख़ास प्रतिलिपि भी उपलब्ध है। इसी आधार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि अधिक मार के कारण वह सदमे में चला गया और इससे उसकी मौत हो गई। इस बीच पत्रिका टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। ललावंडी के जिस खेत में भीड़ ने रकबर को मारा था, उस खेत की गीली मिट्टी में आज भी वो निशान मौजूद हैं, जो मारपीट की घटना की पुष्टि करते हैं। उस खेत में लोगों के पैरों, रकबर को गीली मिट्टी में दबोचने पीटने और गायों के पैरों के निशान मौजूद हैं।