6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime : पूर्व विधायक के आवास पर जमकर हुआ विवाद, उलाहना देना पड़ा भारी, मारपीट में 9 व्यक्ति घायल

Hanumangarh Crime : रावतसर (हनुमानगढ़). पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के आवास पर गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। बाइक तेज चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद उलाहना देने पहुंचे लोगों पर एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने कथिततौर पर पत्थर के पागों, कांच की बोतलों और लोहे के सामान से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के 9 व्यक्ति घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Nov 2026, 10:42 AM IST

former mla abhishek matoria residence violent clash 9 people injured

Hanumangarh Crime : पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Crime : रावतसर (हनुमानगढ़). पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के आवास पर गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। बाइक तेज चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद उलाहना देने पहुंचे लोगों पर एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने कथिततौर पर पत्थर के पागों, कांच की बोतलों और लोहे के सामान से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के 9 व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, हनुमानगढ़ रेफर किया गया। घटना के समय पूर्व विधायक मटोरिया आवास पर नहीं थे। इस संबंध में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि अभी बाहर हूं। सुबह जाकर पता करूंगा क्या मामला है?

जानकारी के अनुसार हनुमान प्रसाद और मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका घर बाबा रामदेव मंदिर के पास बंद गली में है। इसी गली में में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया का आवास है। उनके यहां काम करने वाले लोगों का इसी गली से आना-जाना रहता है। आरोप है कि पिछले करीब एक माह से पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के यहां काम करने वाला एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाकर गली से निकलता था। इसके बारे में उसे कई बार टोका गया और पूर्व विधायक को भी अवगत करवाया गया था। गुरुवार दोपहर युवक फिर तेज रफ्तार से बाइक लेकर आया। इस पर उसे रोकने पर उसने गाली-गलौच की और हनुमान प्रसाद, उनके पुत्र राजेन्द्र व पत्नी मैवा देवी के साथ मारपीट कर घर चला गया।

कई लोग लहूलुहान हो गए

इसके बाद हनुमान प्रसाद ने आस-पास के लोगों को सूचना दी। संदीप (25 वर्ष) पुत्र चंदूराम, राजेन्द्र (36 वर्ष) पुत्र हनुमान, राहुल (30 वर्ष) पुत्र पवन शर्मा, मनोज (45 वर्ष) पुत्र सहीराम, विकास (35 वर्ष) पुत्र देवीलाल, हनुमान (65 वर्ष) पुत्र भूराराम और उनकी पत्नी मैवा देवी उलाहना देने पूर्व विधायक के आवास पहुंचे। आरोप है कि वहां युवक के परिवार के चार पुरुषों और एक महिला ने पत्थर के पागों, कांच की बोतलों और लोहे के सामान से हमला कर दिया। इससे कई लोग लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मामला दर्ज कराया गया

प्राथमिक उपचार के बाद संदीप, राहुल, मनोज, विकास और मैवा देवी को हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दूसरे पक्ष के राजेन्द्र और वंश को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दो व्यक्तियों को राउंड अप किया है। देर शाम स्थानीय थाने में इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार रमेश पुत्र मोहनलाल नायक निवासी रावतसर ने राजेन्द्र उर्फ कल्लू बिहारी, उसके पुत्र विक्रम व उदय तथा पत्नी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।